Bollywood Highlights: आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आए नजर, अंकित-प्रियंका का हुआ ब्रेकअप

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाए जाने वाले आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा खबरों में हैं। अपने 60वें बर्थडे के मौके पर आमिर ने मीडिया से अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को इंट्रोड्यूस करवाया और साथ ही यह भी बताया कि वह दोनों पिछले 18 महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब गौरी और आमिर के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि हाल ही में आमिर खान और गौरी स्प्रैट भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इरफान पठान की वेडिंग एनिवर्सरी की पार्टी में शामिल हुए थे।

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के फैंस के लिए ये एक चौंकाने वाली खबर हो सकती है। जो लोग इन दोनों को आने वाले समय में साथ देखने और इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए ये खबर दिल तोड़ने वाली हो सकती है।

लोग पसंद करते थे प्रियंका और अंकित की जोड़ी

सालों तक साथ रहने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता कथित तौर पर अलग हो गए हैं। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया था, लेकिन ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री पर तो फैंस अपनी जान छिड़कने लगे थे। इनकी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री ने उनके फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाई। लोगों की पसंदीदा जोड़ी होने के बावजूद, दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। दोनों ने बाहर हमेशा एक-दूसरे को 'सबसे अच्छे दोस्त' बताया।

LIVE Feed
  • Mar 16, 2025 1:40 PM

    गांव पहुंची Monalisa की एक झलक पाने के लिए उमड़े लोग

    महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) ने बहुत कम समय में बड़ी पॉपुलैरिटी हासिल की है. अपनी कजरारी आंखों से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा अब जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं, जिसके लिए उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. बता दें कि वायरल गर्ल मोनालिसा सनोज मिश्रा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' (The Diary Of Manipur) से बॉलीवुड में एंट्री मारेंगी. गौरतलब है कि मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. अब मोनालिसा ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने होमटाउन में नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने बताया कि वह होली के मौके पर अपने गांव पहुंची, इस दौरान उनसे मिलने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई. वीडियो में देखा जा सकता है कि हर कोई मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए बेकरार है.

  • Mar 16, 2025 1:39 PM

    MasterChef के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट की Khatron ke Khiladi 15 में एंट्री?

    टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर सीजन की तरह इस बार भी मेकर्स बिग बॉस कंटेस्टेंट्स और छोटे पर्दे के फेमस एक्टर्स को अप्रोच कर रहे हैं. अब खबर है, कि इस शो में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के फाइनलिस्ट और रूमर्ड विनर गौरव खन्ना की एंट्री हो सकती है.

  • Mar 16, 2025 11:53 AM

    Aashram की इस एक्ट्रेस ने मुंबई लोकल ट्रेन की भयानक घटना का किया जिक्र

    Aaditi Pohankar Assault: अदिति पोहानकर ने SHE और आश्रम जैसी OTT सीरीज में अपनी एक्टिंग से सबको इंप्रेस किया है। उन्हें आखिरी बार आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 में देखा गया था, जिसका प्रीमियर कुछ दिनों पहले Amazon MX प्लेयर पर हुआ था।

    Aashram की इस एक्ट्रेस ने मुंबई लोकल ट्रेन की भयानक घटना का किया जिक्र
  • Mar 16, 2025 11:11 AM

    आनन-फानन में AR Rahman हुए अस्पताल में भर्ती

    AR Rahman Hospitalised: ऑस्कर विजेता म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को रविवार तड़के सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, गायक-संगीतकार को सीने में अचानक दर्द महसूस हुआ, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    आनन-फानन में AR Rahman हुए अस्पताल में भर्ती
  • Mar 16, 2025 10:23 AM

    छोटे सिद्धू मूसेवाला की क्यूट फोटो वायरल

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। होली के खास मौके पर उनकी कुछ क्यूट सी तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं। सफेद पठानी सूट और नीली पगड़ी पहने नन्हे 'सिद्धू' की मासूमियत ने हर किसी का दिल जीत लिया है। उनके गालों पर अबीर-गुलाल लगा हुआ है, और फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

  • Mar 16, 2025 10:20 AM

    होली पार्टी में हसीना को देख बहका एक्टर

    TV Actress Molestation: होली का त्यौहार यूं तो रंगों का और मस्ती से भरा होता है। लेकिन यही त्यौहार एक टेलीविजन एक्ट्रेस के लिए सबसे बुरा सपना बन गया, जब मुंबई में एक पार्टी में उसके को-एक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की।

    होली पार्टी में हसीना को देख बहका एक्टर
  • Mar 16, 2025 9:32 AM

    The Diplomat BOC Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म को दूसरे दिन मिली बढ़त

    The Diplomat Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम की पॉलिटिकल थ्रिलर, द डिप्लोमैट, धीरे-धीरे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब रफ्तार पकड़ने लगी है। शिवम नायर की डायरेक्टेड इस एक्शन थ्रिलर को लोगों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'द डिप्लोमैट'की कमाई में दूसरे दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

    The Diplomat BOC Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म को दूसरे दिन मिली बढ़त
  • Mar 16, 2025 8:41 AM

    शादी से पहले प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता का हुआ ब्रेकअप?

    Priyanka Chahar Chaudhary Ankit Gupta Breakup: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के फैंस के लिए ये एक चौंकाने वाली खबर हो सकती है। जो लोग इन दोनों को आने वाले समय में साथ देखने और इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए ये खबर दिल तोड़ने वाली हो सकती है।

    शादी से पहले प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता का हुआ ब्रेकअप?
  • Mar 16, 2025 8:41 AM

    60 साल के Aamir Khan अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ छोड़ने को नहीं हैं तैयार,

    Aamir Khan Gauri Spratt Video: आमिर खान एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन गए हैं और इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं। आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर उस वक्त लोगों को हैरान कर दिया, जब उन्होंने ऐलान किया कि वो रिलेशनशिप में हैं।

    60 साल के Aamir Khan अपनी नई नवेली गर्लफ्रेंड गौरी का हाथ छोड़ने को नहीं हैं तैयार,

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X