Bollywood Highlights: टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने पीछे खींचे हाथ, एक साथ नजर आया बच्चन परिवार

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 04 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। अभी हाल ही में खबर आई थी पवन सिंह साल 2024 में लोक सभा का चुनाव लड़ने वाले हैं। इसके बाद पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी से लोक सभा का टिकट भी दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने पवन सिंह को साल 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल के आसनसोल से अपना प्रत्याशी बनाया था। जिसके बाद पवन सिंह के समर्थक काफी खुश हो गए थे। लेकिन इन सब के बीच अब खबर आ रही हैं कि पवन सिंह ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में हर कोई बच्चन परिवार को मिस कर रहा था। हालांकि, तीसरे दिन ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, आराध्या बच्चन, जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और श्वेता बच्चन जामनगर पहुंचे।

लोग उनके वीडियो को देखने का इंतजार कर रहे थे और अब आखिरकार वीडियो यहां आ गए हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक को ढोल की थाप पर खुशी से नाचते हुए देखा गया और उनकी बेटी आराध्या भी उनके साथ थी। वीडियो वायरल हो रहा है और लोग अभिषेक ऐश्वर्या और अराध्या को साथ देखकर खुश है।

LIVE Feed
  • Mar 4, 2024 7:37 PM

    16 साल बाद फिर ईशान के साथ नजर आएंगे आमिर खान, लुक देख उड़ जाएंगे होश

    Aamir Khan will be seen with Ishaan again after 16 years: आमिर खान को आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा फिल्म में देखा गया था। वहीं अब वे जल्द ही सितारे जमीन पर नजर आने वाले हैं। जिसका एक फोटो दर्शील सफारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आमिर खान सफेद दाढ़ी और सफेद बालों में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के शेयर करने के साथ ही दर्शील सफारी लिखते हैं। बूओम्म्म्म! 16 साल बाद, और हम फिर साथ हैं थोड़ा इमोशनल हूं। अनुभव के लिए मेरे पसंदीदा मेंटॉर को ढेर सारा प्यार बड़े खुलासे के लिए जुड़े रहें 4 दिनों बाद तक।

    16 साल बाद फिर ईशान के साथ नजर आएंगे आमिर खान, लुक देख उड़ जाएंगे होश
  • Mar 4, 2024 6:58 PM

    आलिया भट्ट ने शेयर की बेटी राहा के साथ पहली बार तस्वीर, क्यूटनेस देख सितारे भी हुए दीवाने

    Alia Bhatt shared some unseen pictures from Anant-Radhika's function:आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले तीन दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में को अटेंड करने के लिए जामनगर गई हुई थीं। वहीं हाल ही में आलिया ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें से पहली तस्वीर उनकी बेटी राहा के साथ सोशल मीडिया पर आलिया की यह तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं फैन्स ही क्या सितारे भी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

  • Mar 4, 2024 5:04 PM

    Akon के गाने छम्मक-छल्लो पर नाचे सितारे, राधिका, अनंत, किंग और सलमान खान हुए दिवाने

    Radhika anant danced on Akon's song Chammak-Chhallo: अनंत-राधिका (Radhika Anant Pre Wedding) का प्री-वेडिंग फंक्शन में एकॉन ने किंग खान का गाना छम्मक-छल्लो भी गया था। इस गाने को सुनते ही फैन्स ही क्या सितारे भी झूम उठे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां देखा जा सकता है कि राधिका, अनंत, किंग खान, सुहाना खान और सलमान खान भी एकॉन के साथ उनके गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। बता दें कि एकॉन की परफॉर्मेंस को सभी मेहमानों को बेहद पसंद किया था।

    Akon के गाने छम्मक-छल्लो पर नाचे सितारे, राधिका, अनंत, किंग और सलमान खान हुए दिवाने
  • Mar 4, 2024 4:31 PM

    Shaitan Advance Booking Day 1: रिलीज से पहले ही अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने की बंपर कमाई

    Shaitan Advance Booking Day 1: अजय देवगन की फिल्म शैतान 8 मार्च को रिलीज होगी, लेकिन फिल्म की कमाई अभी से ही शुरू हो चुकी है।हॉरर थ्रिलर फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट अलग होने की वजह से फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग की बात करें तो Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में (2D) 39 लाख से ज्यादा का कलेक्शन किया है। टोटल 39.40 लाख रुपये के टिकट सेल हो चुके हैं। पहले ही दिन 16 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। बता दें कि कुल 3787 शो लगाए गए हैं।

    Shaitan Advance Booking Day 1: रिलीज से पहले ही अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' ने की बंपर कमाई
  • Mar 4, 2024 3:46 PM

    मनीषा रानी ने विक्की जैन को चुम्मा देने को लेकर कही ऐसी बात?

    वीडियो शुरु होता है और अंकिता कहती हैं, ''और झलक दिखला जा सीजन 11 की विनर कौन हैं?'' इसके बाद विक्की और मनीषा चिल्लाते हैं, मनीषा कहती हैं... ''मनीषा रानी हैं झलक दिखला जा सीजन 11 की विनर।'' इसके बाद अंकिता रहती है, ''बधाई हो बधाई..'' तब मनीषा उनको गालों पर किस कर लेती हैँ। किस करते ही मनीषा विक्की से कहती हैं, ''माफ करने लेकिन मैं आपको किस नहीं कर सकती।''

  • Mar 4, 2024 3:11 PM

    रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है अजय देवगन की फिल्म 'शैतान'

    Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में (2D) 39 लाख से ज्यादा का कलेक्शन किया है। टोटल 39.40 लाख रुपये के टिकट सेल हो चुके हैं। पहले ही दिन 16 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। बता दें कि कुल 3787 शो लगाए गए हैं।

  • Mar 4, 2024 2:51 PM

    Anant Radhika की शादी का वीडियो हुआ वायरल

    Anant Radhika Deepfake Video: बीते तीन दिनों से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस प्री वेडिंग फंक्शन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इस बीच इस कपल का एक डीपफेक वीडियो भी सामने आया है।

  • Mar 4, 2024 2:26 PM

    जया बच्चन ने अंबानी के घर पैपराजी के साथ कर दिया कुछ ऐसा

    इस दौरान जया बच्चन ने लोगों की ओर हाथ हिलाया और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराई भी। जैसे ही वीडियो सामने आया है तो लोग हैरान हो गए। वीडियो को देखकर लोगों का पहला रिएक्शन यही था कि ये चमत्कार कैसे हो गया।

  • Mar 4, 2024 2:09 PM

    आर्टिकल 370 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    वहीं फिल्म के दसवें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने वीकेंड पर 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 50.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 58.5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही 80 करोड़ का आंकड़ा छुएगी।

  • Mar 4, 2024 1:21 PM

    'बिग बुली' कहने के बाद मालदीव पर भड़के जयशंकर, वीडियो पर आया अमिताभ बच्चन का रिएक्शन

    विदेश मंत्री ने मालदीव को जवाब देते हुए कहा कि, ''जब आप भारत को बुली के तौर पर देखते हैं तो आपको समझ लेना चाहिए कि 'बदमाश' संकट में फंसे अपने पड़ोसी मुल्कों को 4.5 अरब डॉलर नहीं देते। बदमाश कोरोना काल में पड़ोसी देशों को वैक्सीन सप्लाई नहीं करते हैं।

  • Mar 4, 2024 1:08 PM

    तीन दिनों में आमिर की लापता लेडीज का कितना कलेक्शन हुआ

    आमिर खान खुद भले ही साल 2024 में फिल्मी पर्दे पर ना उतरें हों, लेकिन उनके प्रोडक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज साल 2024 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शुक्रवार को शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत लाखों में हुई थी। हालांकि, फिल्म ने शनिवार को जोर पकड़ा और करोड़ों में किसी तरह से शामिल हो गई। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शनिवार को इस मूवी ने 1.45 करोड़ तक का बिजनेस किया। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता लेडीज ने 1.8 करोड़ का सिंगल डे पर कलेक्शन किया है। वीकेंड पर इंडिया में इस फिल्म की नेट कमाई 4 करोड़ तक पहुंची है।

  • Mar 4, 2024 1:06 PM

    नीता अंबानी ने बेटे-बहू के लिए खास डांस

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में पूरे बॉलीवुड ने परफॉर्म किया। रिहाना से लेकर एकन तक कई अंतरराष्ट्रीय स्टार्स ने भी लाइव स्टेज परफॉर्मेंस दी। हालांकि, इन सब पर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अकेले भारी पड़ गईं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग फंक्शन में नीता अंबानी की परफॉर्मेंस देख हर किसी ने दांतों तले उंगलियां दबा ली।

  • Mar 4, 2024 1:05 PM

    यामी गौतम की आर्टिकल-370 ने फिर मारी दहाड़

    यामी गौतम और प्रियामणि की पॉलिटिकल स्टारर फिल्म 'आर्टिकल-370' ने बीते महीने 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म की शुरुआत घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच करोड़ से ज्यादा की कमाई के साथ हुई थी। आर्टिकल-370 ने पहले वीकेंड पर 36 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर डाला था। हालांकि, जैसे ही मंडे आया फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली।

  • Mar 4, 2024 1:03 PM

    विक्की कौशल के हाथों में हाथ डाले दिखीं कैटरीना कैफ

    मुकेश अंबानी के फैमिली फंक्शन में जामनगर में तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की थी। विक्की कौशल और उनकी पत्नी कटरीना कैफ भी अंबानी के जश्न में शामिल हुईं। ये कपल अब जामनगर से मुंबई लौटा है। विक्की कौशल और कटरीना कैफ की जामनगर एयरपोर्ट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल की तस्वीरें देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

  • Mar 4, 2024 12:11 PM

    Rashmika ने प्रेजेंट किया Crunchyroll Anime Awards 2024

    रश्मिका मंदाना ने हाल ही में शुरू किए गए बेस्ट आर्ट्स डायरेक्टर अवॉर्ड को प्रजेंट किया, जिसे डेमन स्लेयर कीमेटसू नो याइबा स्वॉर्ड स्मिथ विलेज आर्क ने जीता, जो एक सबसे ज्यादा पसंद की गई एनीमे सीरीज है, जिसने दुनिया भर के दर्शकों को खासा इंप्रेस किया है। इस सीरीज की लोगों ने काफी तारीफ की है। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में शुरू किए गए बेस्ट आर्ट्स डायरेक्टर अवॉर्ड को प्रजेंट किया, जिसे डेमन स्लेयर कीमेटसू नो याइबा स्वॉर्ड स्मिथ विलेज आर्क ने जीता, जो एक सबसे ज्यादा पसंद की गई एनीमे सीरीज है, जिसने दुनिया भर के दर्शकों को खासा इंप्रेस किया है। इस सीरीज की लोगों ने काफी तारीफ की है।

  • Mar 4, 2024 12:06 PM

    गौरी खान-शाहरुख खान ने किया डांस

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन का तीन दिनों तक जलवा रहा। अब कार्यक्रम के खत्म होने के बाद कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन से शाहरुख खान का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ स्टेज पर डांस करते दिखाई दिए। शाहरुख खान और गौरी खान ने फिल्म वीर जारा के 'जानम देख लो मिट गयी दूरियां' गाने पर डांस किया। शाहरुख खान और गौरी खान का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख खान और गौरी खान रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए।

  • Mar 4, 2024 12:05 PM

    सलमान खान के मजेदार वीडियो हुए वायरल

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन से सलमान खान के एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। कुछ काफी मजेदार हैं, तो कुछ में सलमान खान का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। पहले वीडियो में सलमान खान और अनंत अंबानी साथ में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अनंत सलमान खान को उठाकर डांस करने के कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसमें वो सफल नहीं हो पाए। इसके कुछ देर बाद अनंत सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को बुलाते हैं। इसके बाद शेरा सलमान खान को अपनी गोद में उठा लेते और जमकर डांस करते हुए नजर आए। इसके बाद सलमान खान का एक और वीडियो सामने आया। इस वीडियो में सलमान खान ड्रम बजाते दिखाई दिए।

  • Mar 4, 2024 12:05 PM

    सलमान खान-शाहरुख खान ने साथ में किया डांस

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन से अभी हाल ही में सलमान खान और शाहरुख खान का डांस वीडियो सामने आया। इस वीडियो में सलमान खान और शाहरुख खान मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के साथ स्टेज पर एकॉन के 'छम्मक छल्लो' गाने पर डांस करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सलमान खान और शाहरुख खान एकदम मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। सलमान खान के अलावा शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान से साथ भी इसी गाने पर स्टेज पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान के ये दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

  • Mar 4, 2024 10:02 AM

    तगड़े सिंगर्स को पछाड़ते हुए ये शख्स बना Indian Idol विनर

    लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 रविवार, 3 मार्च को अपने शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हुआ। वैभव गुप्ता ने सिंगिंग रियलिटी शो जीता और 25 लाख रुपये का कैश प्राइड और शानदार मारुति सुजुकी ब्रेजा कार अपने नाम की।

    तगड़े सिंगर्स को पछाड़ते हुए ये शख्स बना Indian Idol विनर
  • Mar 4, 2024 10:00 AM

    अंबानी परिवार की होने वाली बहू की आरती उतारती नजर आई ये एक्ट्रेस

    दुल्हन के रूप में राधिका जब अनंत के पास चलकर आती हैं तो वो काफी खूबसूरत लगती हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि राधिका मर्चेंट आइवरी कलर के लहंगा चोली में नजर आ रही हैं। अनंत के साथ-साथ सभी की निगाहें राधिका की खूबसूरती पर हैं। पहला गाना जो बजता है वह है पिया घर आएंगे और बाद में, वह करण जौहर द्वारा निर्देशित कभी खुशी कभी गम के गाने देखा तेन्नू पहली पहली बार वे पर थिरकती नजर आईं।

    अंबानी परिवार की होने वाली बहू की आरती उतारती नजर आई ये एक्ट्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X