Akon के गाने छम्मक-छल्लो पर झूमीं दुल्हन राधिका, शाहरुख और सलमान खान ने भी किया जमकर डांस

Radhika anant danced on Akon's song Chammak-Chhallo: अनंत-राधिका (Radhika Anant Pre Wedding) का प्री-वेडिंग फंक्शन हर एक की जुबान पर रहा है ऐसा प्री-वेडिंग तो अभी तक हुआ ही नहीं है। अनंत राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में देश विदेश से मेहमान आए थे। इतना ही नहीं मेहमानों का स्वागत करवाने के लिए देश-विदेश से आर्टिस्ट भी बुलाए गए थे। जहां पहले दिन हॉलीवुड स्टार रिहाना ने परफॉर्म कर दिल जीत लिया था वहीं तीसरे और फंक्शन के आखिरी दिन अमेरिकी सिंगर एकॉन ने अपने धमाकेदार गानों से देसी और विदेशी फैन्स के दिलों से जगह बना ली।
एकॉन के गाने पर नाते सितारे
बता दें कि एकॉन ने अंग्रेजी गानों के साथ ही किंग खान का गाना छम्मक-छल्लो भी गया था। इस गाने को सुनते ही फैन्स ही क्या सितारे भी झूम उठे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एकॉन के साथ अनंत अंबानी झूमते दिख रहे हैं फिर राधिका मर्चेंट आती हैं वह भी एकॉन के साथ जमकर डांस करती दिखती हैं। वहीं आगे वीडियो में देख सकते हैं कि किंग खान, सुहाना खान और सलमान खान भी एकॉन के साथ उनके गाने पर डांस करते दिख रहे हैं। बता दें कि एकॉन की परफॉर्मेंस को सभी मेहमानों को बेहद पसंद किया था।
इन सितरों ने भी किया परफॉर्म
आपको बताते चलें कि एकॉन के अलावा श्रेया घोषाल, सुखबीर सिंह, नीति मोहन, अरिजीत सिंह, अदित नारायण, दिलजीत दोसांझ समेत कई सितारों ने परफॉर्म किया था। दिलजीत दोसांझ की परफॉर्मेंस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वालयल हो रहे हैं जहां देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने पंजाबी गानों से संगीत की शाम को दो गुना बढ़ा दिया था। यहां तक की अनंत अंबानी ने भी परफॉर्मेंस को बढ़ाने की बात की थी।


Click it and Unblock the Notifications











