तगड़े सिंगर्स को पछाड़ते हुए ये शख्स बना Indian Idol विनर, एक झटके में जीते इतने लाख रुपए और कार

Indian Idol 14

Indian Idol 14 Winner: लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 रविवार, 3 मार्च को अपने शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हुआ। वैभव गुप्ता ने सिंगिंग रियलिटी शो जीता और 25 लाख रुपये का कैश प्राइड और शानदार मारुति सुजुकी ब्रेजा कार अपने नाम की।

इस शो के आखिरी एपिसोड में वैभव ने सुभादीप दास, पीयूष पंवार, अनन्या पाल, अंजना पद्मनाभन और आद्या मिश्रा को हराया। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के चौदहवें सीजन में विशाल ददलानी, कुमार शानू और श्रेया घोषाल जज के रूप में नजर आए। विशाल ददलानी और श्रेया पहले भी इंडियन आइडल को जज कर चुके हैं, वहीं, गायक सानू के लिए जज के रूप में यह पहली बार था।

हुसैन कुवाजेरवाला, जिन्होंने पहले 2005 से 2012 तक इंडिया आइडल के दूसरे से छठे सीज़न और 2015 में इंडियन आइडल जूनियर के दूसरे सीज़न की मेजबानी की थी, आठ साल बाद सिंगिंग रियलिटी शो के मेजबान यानी होस्ट के रूप में लौटे। इंडियन आइडल के पहले दो सीजन और नौवें सीजन को जज कर चुके सोनू निगम रविवार को ग्रैंड फिनाले में स्पेशल गेस्ट के रूप में आए थे।

शो जीतने के बाद वैभव गुप्ता ने खुलासा किया कि वह जीती हुई रकम से क्या करेंगे। पिंकविला से बात करते हुए उन्होंने कहा, "शो से जो प्राइज मनी मैंने जीती है, उससे मैं अपना स्टूडियो बनाना चाहता हूं, जहां मैं गाने रिकॉर्ड कर सकूं और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए कई अन्य ट्रैक बना सकूं।"

उन्होंने आगे कहा- 'मेरे दर्शकों और फैंस ने हमेशा मेरा साथ दिया है और मैं चाहता हूं कि मैं हमेशा उनका मनोरंजन कर सकूं। स्टूडियो होना हमेशा से एक सपना रहा है और इस प्राइज मनी के साथ, मैं इसे आसानी से हासिल कर सकता हूं।'

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इंडियन आइडल 14 का प्रीमियर 7 अक्टूबर, 2023 को हुआ और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर लगभग पांच महीने तक चला।

More from Filmibeat

Read more about: indian idol indian idol 14
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X