अंबानी परिवार की होने वाली बहू की आरती उतारती नजर आई ये एक्ट्रेस, लोगों ने कहा- 'औकात दिखा दी'

janhvi kapoor

Radhika Merchant Video: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग फंक्शन तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। इस फंक्शन में पूरा का पूरा बॉलीवुड ही आ पहुंचा था। शुक्रवार से चल रहा है यह कार्यक्रम रविवार देर रात तक चला।

बीती रात इस प्री वेडिंग फंक्शन की आखिरी रात थी और इस आखिरी रात में सभी सितारों को अपने एथनिक अवतार में आना था। इस फंक्शन का नाम हस्ताक्षर रखा गया था और इसी हस्ताक्षर फंक्शन से कई वीडियोज सामने आए, जिमसें से एक राधिका की एंट्री वाला कमाल का वीडियो भी है।

दुल्हन के रूप में राधिका जब अनंत के पास चलकर आती हैं तो वो काफी खूबसूरत लगती हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि राधिका मर्चेंट आइवरी कलर के लहंगा चोली में नजर आ रही हैं। अनंत के साथ-साथ सभी की निगाहें राधिका की खूबसूरती पर हैं। पहला गाना जो बजता है वह है पिया घर आएंगे और बाद में, वह करण जौहर द्वारा निर्देशित कभी खुशी कभी गम के गाने देखा तेन्नू पहली पहली बार वे पर थिरकती नजर आईं।

जिस तरह से राधिका अनंत के लिए गाना गाती और नाचती हैं वह काफी मनमोहक था। नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी और अन्य सभी राधिका की खूबसूरती को निहारते थक नहीं रहे हैं और राधिका को चीयर कर रहे हैं। लेकिन इन सब में सबसे हैरानी वाली बात तो यह थी कि मनोरंजन जगत की कई हसीनाएं राधिका की आरती उतारती हुई नजर आईं। इनमें से एक जान्हवी कपूर भी थीं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग जाह्नवी कपूर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

आपको बता दें, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी जामनगर में पले-बढ़े हैं और लव बर्ड्स के इस मिलन की प्लानिंग किसी और ने नहीं बल्कि नीता अंबानी ने की थी। करीब चार महीने से प्लानिंग चल रही थी। राधिका ने अपनी सास के बारे में बताते हुए कहा कि वह वास्तव में भाग्यशाली हैं कि उन्हें ऐसा परिवार मिला। नीता अंबानी ने भी बांहें फैलाकर राधिका का अंबानी बेटी कहकर स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X