Shaitan Advance Booking Day 1: रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है अजय देवगन की फिल्म 'शैतान'

Shaitan Advance Booking Day 1: सिनेमाघरों में एक के बाद फिल्में रिलीज होने का सिलसिला जारी हो चुका है। फिलहाल तो सिनेमाघरों में यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 लगी हुई है जो शानदार कलेक्शन कर रही है। हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। इस फिल्म के साथ ही विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक भी लगी है, लेकिन लो कलेक्शन की वजह से फिल्म फुस्स रही। वहीं बता दें कि नया महीना शुरू हो गया है और नई फिल्मों के रिलीज होने का भी समय आ गया है। बता दें कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म शैतान (Shaitan) 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
फैन्स को है फिल्म रिलीज का इंतजार
फैन्स को अजय देवगन की फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दें कि जल्द ही उनकी फिल्म शैतान रिलीज होने जा रही है। हॉरर थ्रिलर फिल्म की कहानी और कॉन्सेप्ट अलग होने की वजह से फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को देखने का क्रेज फैन्स के अंदर इतना है कि फिल्म की फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म शानदार कमाई कर रही है। जी हां, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और पहले दिन की ही बुकिंग में फिल्म का कलेक्शन देखने लायक है।
इतनी हुई पहले दिन कमाई
Sacnilk.Com की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में (2D) 39 लाख से ज्यादा का कलेक्शन किया है। टोटल 39.40 लाख रुपये के टिकट सेल हो चुके हैं। पहले ही दिन 16 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। बता दें कि कुल 3787 शो लगाए गए हैं।
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
आपको बता दें कि शैतान का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। फिल्म में अजय देवगन के साथ ही आर माधवन और ज्योतिका, जानकी बोदीवाला, अंगद राज समेत कई स्टार्स अहम रोल में हैं। फिल्म को अजय देवगन के साथ थी ज्योति, अभिषेक पाठक और कुमार मंगत ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











