16 साल बाद फिर ईशान के साथ नजर आएंगे आमिर खान, नया लुक उड़ा देगा आपके होश

Aamir Khan will be seen with Ishaan again after 16 years: आमिर खान (Aamir Khan) को आखिरी बार लाल सिंह चड्ढा फिल्म में देखा गया था। वहीं अब वे अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में आमिर खान और दर्शील सफारी (Darsheel Safary) का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसने आते ही फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बता दें कि आमिर खान और दर्शील सफारी उर्फ ईशान को फिल्म तारे जमीन पर साल 2007 में देखा गया था। वहीं बता दें कि अब दोनों को दोबारा साथ में देखा जाएगा। जी हां, दोनों 16 साल बाद फिर से स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
दर्शील सफारी ने शेयर किया फोटो
हाल ही में दर्शील सफारी ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी और आमिर खान के साथ एक पुरानी और एक नई तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर फिल्म तारे जमीन पर की है और दूसरी तस्वीर है दोनों की आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर की। बता दें कि इस तस्वीर में दर्शील सफारी का लुक काफी बदल गया है। दर्शील काफी बड़े हो गए हैं। वहीं आमिर खान को तो पहचान पाना काफी मुश्किल है क्योंकि इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि आमिर खान सफेद दाढ़ी और सफेद बालों में नजर आ रहे हैं। इस फोटो के शेयर करने के साथ ही दर्शील सफारी लिखते हैं। बूओम्म्म्म! 16 साल बाद, और हम फिर साथ हैं थोड़ा इमोशनल हूं। अनुभव के लिए मेरे पसंदीदा मेंटॉर को ढेर सारा प्यार बड़े खुलासे के लिए जुड़े रहें 4 दिनों बाद तक।
फैन्स के जमकर आए कमेंट
बता दें कि फैन्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अदा शर्मा ने कमेंट कर उत्सुकता दिखाई वहीं एक यूजर ने लिखा- वाह क्या बात है फिल्म का सीक्वल आ रहा है। तो वहीं दूसरे ने कहा पहली फिल्म ने तो दिल जीत लिया था अब सीक्वल देखते हैं कैसा होगा। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा हम तो बहुत एक्साइटेड हैं बता दें कि फैन्स के पोस्ट पर जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











