Bollywood Highlights - बॉक्स ऑफिस फुस्स हुई क्रैक, मुकेश अंबानी ने भोज में खुद परोसा खाना

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 29 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक के बारे में जो कि सच में बॉक्स ऑफिस पर क्रैक ही हो गई है। इसने अपने छठवें दिन मात्र 0.8 करोड़ रुपए की कमाई की है। ऐसा लग रहा है कि फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी। जब ये फिल्म बन रही थी इससे काफी उम्मीदें थीं क्योंकि विद्युत जामवाल का एक्शन लोगों को काफी पसंद आता है। 60 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अभी तक अपनी लागत की आधी कमाई भी नहीं की है।

इसके अलावा कुछ वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग लोकेशन से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में आप देखेंगे कि ग्रामीण भोज कर रहे हैं लेकिन खुद मुकेश अंबानी अपने हाथ से खाना परोस रहे हैँ। इसके अलावा आपको राधिका मर्चेंट और अनंत भी ऐसा करते दिखेंगे। अंबानी परिवार का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। काफी जल्दी अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधेगे।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप दिन भर बने रहिए Filmibeat Hindi के लाइव पेज के साथ....

LIVE Feed
  • Feb 29, 2024 8:51 PM

    फेसबुक के सीईओ Mark Zuckerberg पहुंचे अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में

    Anant Radhika pre wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी पत्नी के साथ जामनगर आ गए है। सोशल मीडिया पर मार्क जुकरबर्ग की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। मार्क जुकरबर्ग के अलावा डिज्नी के सीईओ बॉब इगर, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स, सीसीआरएम न्यूयॉर्क के फाउंडर पार्टनर डॉ. ब्रायन लेविन, सोनी के सीईओ केनिचिरो योशिदा, केकेआर कंपनी के सीईओ जो बे समेत कई मेहमान इस रॉयल फंक्शन में शामिल हो सकते हैं।

    फेसबुक के सीईओ Mark Zuckerberg पहुंचे अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में
  • Feb 29, 2024 7:35 PM

    YODHA का ट्रेलर देख कियारा आडवाणी ने की पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की जमकर तारीफ

    YODHA TRAILER: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म योद्धा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। बता दें कि ट्रेलर देखने के बाद कियारा आडवाणी ने सिड की जमकर तारीफ की है। तारीफ करते हुए कियारा लिखती हैं- धमाकेदार ट्रेलर सिद्धार्थ मल्होत्रा मुझे तुम पर गर्व है। इसके के साथ ही कियारा बाकी टीम की भी तारीफ करती नजर आती हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पटानी लीड रोल में हैं।

    YODHA का ट्रेलर देख कियारा आडवाणी ने की पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की जमकर तारीफ
  • Feb 29, 2024 6:13 PM

    43 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी

    रणबीर कपूर की बहन और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर आए दिनों लाइमलाइट में रहती हैं। बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी 43 साल की हैं, लेकिन वे इतनी फिटनेट फ्रीक हैं कि उनके लुक्स और पर्सनालिटी से उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी अब जल्द ही एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं जिसे लेकर वे बेहद एक्साइटेड हैं।

  • Feb 29, 2024 6:00 PM

    फिल्म शैतान का पहला गाना रिलीज

    अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' 8 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म 'शैतान' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। अब फिल्म 'शैतान' का पहला गाना 'ऐसा मैं शैतान' रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन, ज्योतिका और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।

  • Feb 29, 2024 5:58 PM

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक्शन सीन्स में फूंकी जान

    'शेरशाह' स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशी खन्ना स्टारर निर्देशक सागर अंबरे और पुष्कर ओझा की फिल्म 'योद्धा' हाईजैक प्लेन की कहानी पर बनी है। जिसमें आर्मी ऑफिसर के रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बार फिर गजब ढाया है। फिल्म स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशी खन्ना स्टारर इस फिल्म का धांसू ट्रेलर देख लोगों ने इसे अभी से ही ब्लॉकबस्टर बता डाला है। खासकर फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया हैंड टू हैंड कॉमबैट सीन पर लोगों ने सीटियां बजानी शुरू कर दी है।

  • Feb 29, 2024 5:16 PM

    भाई के प्री-वेडिंग में पहुंचे बड़े भइया आकाश अंबानी, फंक्शन अटेंड करने आए फिल्मी सितारे

    Anant Radhika pre wedding:अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। हाल ही में आकाश अंबानी जामनगर पहुंचे हैं। आकाश भाई अनंत की शादी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वे लोगों को बार-बार थैंक्यू करते दिख रहे हैं। बता दें कि मानुषी छिल्लर, जाह्नवी कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सिंगर बी प्राक, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, राहा के साथ ही सलमान खान, अर्जुन कपूर, शाहरुख खान, गौरी खान भी जामनगर पहुंच चुके हैं।

    भाई के प्री-वेडिंग में पहुंचे बड़े भइया आकाश अंबानी, फंक्शन अटेंड करने आए फिल्मी सितारे
  • Feb 29, 2024 4:26 PM

    दो पत्ती का टीजर हुआ रिलीज

    गुरुवार, 29 फरवरी को, नेटफ्लिक्स ने नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स में अपनी आने वाले ड्रामा थ्रिलर 'दो पत्ती' का पहला लुक जारी किया! काजोल, कृति सेनन, शाहीर शेख और तन्वी आज़मी स्टारर यह फिल्म दर्शकों को एक रोमांचक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाने के लिए तैयार है, जिसमें पहले जैसा सस्पेंस, इमोशन और ड्रामा शामिल है। शशांक चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित, यह फिल्म कनिका ढिल्लों की कथा पिक्चर्स और कृति सनोन की ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स का पहला प्रोडक्शन है।

  • Feb 29, 2024 4:24 PM

    डब्बा कार्टेल का टीज़र रिलीज, शबाना आजमी का दिखा दमदार लुक

    नेटफ्लिक्स ने एक और दिलचस्प क्राइम थ्रिलर सीरीज़ की घोषणा की, जो शबाना आज़मी के नेतृत्व वाले ड्रग सिंडिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है। डब्बा कार्टेल ठाणे की पांच सामान्य महिलाओं के बारे में एक श्रृंखला है, जो रोमांच के एक जाल से गुजरती हैं और 'डब्बा' डिलीवरी व्यवसाय के माध्यम से ड्रग्स वितरित करना शुरू करती हैं। जैसे-जैसे उनके गुप्त कार्टेल का विस्तार होता है, ज्योतिका और साई तम्हारकर सिंडिकेट का पता लगाते हैं, जिससे अप्रत्याशित मोड़ आते हैं।

  • Feb 29, 2024 2:59 PM

    Ranveer Singh को क्या चाहिए लड़का या लड़की?

    काफी अटकलों के बाद, दीपिका पादुकोण ने आखिरकार घोषणा कर दी है कि वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। गुरुवार, 29 फरवरी को, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया कि वह प्रेग्नेंट हैं और इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।

    Ranveer Singh को क्या चाहिए लड़का या लड़की?
  • Feb 29, 2024 2:45 PM

    Anant-Radhika के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे विदेशी मेहमानों का हुआ रॉयल वेलकम, देखें वीडियो...

    Anant Radhika pre wedding:अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 28 फरवरी की रात अन्न सेवा करके अंबानी फैमिली ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत कर दी थी। बता दें कि विदेशी मेहमान जामनगर पहुंच रहे हैं जिनके स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। मेहमानों के आते ही एयरपोर्ट पर ही वेलकम ड्रिंक, तरह-तरह के नाश्ते के साथ देसी-विदेशी मिठाइयों के थाल भी नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंबानी फैमिली के सारे ही फंक्शन बेहद अलग और खास होने वाले हैं।

    Anant-Radhika के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे विदेशी मेहमानों का हुआ रॉयल वेलकम, देखें वीडियो...
  • Feb 29, 2024 2:08 PM

    बॉबी देओल को रिप्लेस करेंगे विक्की कौशल

    एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में आ रहीं ताजा खबरों की मानें तो फिल्म में बॉबी देओल की जगह विक्की कौशल की एंट्री हो सकती है। सुनने में आया है कि अर्जुन रेड्डी, कबीर सिंह और एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस मूवी के दूसरे भाग में विलेन बदल लेंगे। जिसमें इस बार बॉबी देओल की जगह विक्की कौशल की एंट्री होने की अटकलें हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स फिल्म एनिमल पार्क के लिए विक्की कौशल को मेन विलेन के तौर पर अप्रोच कर रहे हैं। अगर ये खबर सही निकली तो तीसरी बार रणबीर कपूर और विक्की कौशल एक साथ ऑन स्क्रीन नजर आएंगे।

  • Feb 29, 2024 2:06 PM

    Article 370 BO COLLECTION DAY 6: बॉक्स ऑफिस पर छाईं यामी गौतम, वर्ल्डवाइड की छप्परफाड़ कमाई

    Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 6: एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 32.6 करोड़ रुपये। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में पसंद की जा रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड 43 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। आपको बताते चलें कि आर्टिकल 370' (Article 370) 1500 सिनेमाघरों में 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी।

    Article 370 BO COLLECTION DAY 6: बॉक्स ऑफिस पर छाईं यामी गौतम, वर्ल्डवाइड की छप्परफाड़ कमाई
  • Feb 29, 2024 1:43 PM

    कटरीना कैफ ने पैप्स संग किया मजाक

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में तमाम बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलिब्रिटीज शिरकत करने वाले हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में चार चांद कटरीना कैफ का एयरपोर्ट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर कटरीना कैफ ने कुछ ऐसा किया है लोग वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, एयरपोर्ट से कटरीना कैफ अपने बॉडीगार्ड के साथ बाहर निकलती हैं और पैपराजी उनके इंतजार कर रहे होते हैं। कटरीना कैफ एयरपोर्ट से निकलते ही पैपराजी की तरफ जाकर दूसरी तरफ जाने लगती हैं और पैपराजी उनकी तरफ जाने लगते हैं और फिर वह मुस्कुराते हुए सही रास्ते चलती हैं। इसके बाद पैपराजी फिर दौड़कर कटरीना कैफ को कैमरे में कैद करते हैं। कटरीना कैफ का ये फनी अंदाज देखकर पैपराजी हसंने लगते हैं।

  • Feb 29, 2024 1:09 PM

    दिशा पाटनी का स्टाइलिश लुक

    दिशा पाटनी को हमेशा की तरह स्टाइलिश लुक में देखा गया है। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके लुक्स को लेकर चर्चे होते हैं और चाहने वाले उनकी तस्वीरों को वायरल कर देते हैं। हालांकि काफी समय से दिशा पाटनी किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं लेकिन काफी जल्दी वो वापसी करेंगी।

  • Feb 29, 2024 12:30 PM

    अंबानी परिवार की खुशियों में शामिल होने पहुंचे सलमान खान

    मेगास्टार सलमान खान के वीडियो वायरल हो रहा है। वो अनंत और राधिका की शादी में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे हैं। इस दौरान सलमान खान काफी हैंडसम लग रहे थे। भारी सिक्योरिटी के बीच सलमान खान की एंट्री काफी शानदार थी।

  • Feb 29, 2024 12:02 PM

    सेल्फी के चक्कर में अली फजल से टकराया फैन

    इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि अली फजल एक मशहूर कपड़े के ब्रांड की दुकान से बाहर निकलते हैं। इस दौरान उन्होने सफेद शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। जैसे ही वो वहां पोज देने लगते हैं एक फैन सेल्फी के भागते आता है। इस दौरान वो अली फजल से टकरा जाता है।

  • Feb 29, 2024 11:12 AM

    Deepika Padukone ने आखिरकार कर दिया अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान

    Deepika Padukone Pregnancy: महीनों से जिस चीज की अटकलें लगाई जा रही थी, वो अब सच साबित हुई। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आखिरकार अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

  • Feb 29, 2024 10:03 AM

    हुडी में स्पॉट हुईं स्टाइलिश कैटरीना कैफ

    कैटरीना कैफ हर लुक में कमाल लगती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो सफेद हुडी पहने नजर आ रही हैं। वीडियो के सामने आते ही फैंस लगातार तारीफें कर रहे हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार टाइगर 3 में दिखीं थीं।

  • Feb 29, 2024 9:54 AM

    जिंदा हैं पंचायत 2 एक्ट्रेस आंचल कि तिवारी

    आंचल ने वीडियो पोस्ट करते हुए खुलासा किया कि, "सभी मीडिया आउटलेट्स के लिए, मैं जीवित हूं और ठीक हूं, भगवान की कृपा से मुझे आशीर्वाद मिला है! यह मेरे ध्यान में आया है कि मेरी तस्वीर का उपयोग करके झूठी खबर फैलाई गई है कि मैं एक कार दुर्घटना में थी और मेरी मृत्यु हो गई।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X