YODHA TRAILER: शेरशाह के बाद अब 'YODHA' बनकर देश की रक्षा करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिखेगा जबरदस्त एक्शन

YODHA TRAILER: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों एक के बाद एक फिल्मों में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ ने अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लिया है। पहले शेरशाह फिर इंडियन पुलिस फोर्स और अब सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा (Yodha) रिलीज होने जा रही है। जी हां, हाल ही में योद्धा का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा भारतीय सैनिक अरुण के किरदार में नजर आ रहे हैं। 2 मिनट 49 सेकेंड के इस ट्रेलर में सिद्धार्थ मल्होत्रा का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है।
क्या है ट्रेलर में
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ बचपन से ही पिता को सेना की सेवा में देखते हैं। बड़ा होकर वह भी सैनिक बनते हैं, लेकिन उसे गद्दार करार कर दिया जाता है, फिर भी वह देश की रक्षा करने के लिए आगे रहता है। फ्लाइट को वह आतंकवादियों से बचाता है। फिल्म में दिशा पटानी को अहम किरदार में देखा जा रहा है। दिशा फिल्म में केबिन क्रू के रोल में दिखाई दे रही हैं। ट्रेलर शुरू से लेकर अंत तक आपको बांधे रख रहा है। सिद्धार्थ के डायलॉग्स आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। आपको बता दें कि योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी हैं वहीं अब फाइनली सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म योद्धा जल्द सिनेमाघरों में होगी।
कियारा ने की तारीफ
योद्धा के ट्रेलर रिलीज के बाद एक्ट्रेस और सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा आडवाणी ने सिड की जमकर तारीफ की है। तारीफ करते हुए कियारा लिखती हैं- धमाकेदार ट्रेलर सिद्धार्थ मल्होत्रा मुझे तुम पर गर्व है। इसके के साथ ही कियारा बाकी टीम की भी तारीफ करती नजर आती हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पटानी लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications