Anant-Radhika के प्री-वेडिंग फंक्शन में पहुंचे विदेशी मेहमानों का हुआ शाही स्वागत, वीडियो देख आप भी कहेंगे-वाह

Anant-Radhikas pre-wedding function

Anant Radhika pre wedding:अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 28 फरवरी की रात अन्न सेवा करके अंबानी फैमिली ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत कर दी थी। बीती रात के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। जहां देखा जा सकता है कि अनंत और राधिका मिलकर जामनगर के लोगों को भोजन करवा रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों ने मिलकर राधिका और अनंत को जमकर आर्शिवाद भी दिया।

जामनगर पहुंचे विदेशी मेहमान
हर किसी की नजरें इस समय सोशल मीडिया पर हैं क्योंकि हर कोई चाहता है अंबानी फैमिली के फंक्शन से जुड़ी हर एक अपडेट जानना। वहीं बता दें कि जामनगर में विदेशी मेहमानों का आना शुरू हो चुका है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेहमानों के आते ही उनका शाही अंदाज में स्वागत किया जा रहा है। एयरपोर्ट पर ही गरबा और डांडिया डांस किया जा रहा है। इसके अलावा शास्त्रीय संगीत भी बजता नजर आ रहा है। खास बात तो यह है कि मेहमानों के आते ही एयरपोर्ट पर ही वेलकम ड्रिंक, तरह-तरह के नाश्ते के साथ देसी-विदेशी मिठाइयों के थाल भी नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंबानी फैमिली के सारे ही फंक्शन बेहद अलग और खास होने वाले हैं।

परफॉर्म करेंगी रिहाना
हॉलीवुड सिंगर रिहाना (Rihanna) बीते दिन जामनगर पहुंच गई थीं। रिहाना अकेली नहीं आई हैं उनके साथ उनका बच्चा रायट रोज मेयर्स भी आया है। वहीं एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो है रिहाना के लगेज का। जी हां, रिहाना अपने साथ कई बड़े बैग्स और बॉक्स लेकर आई हैं। इन बॉक्स को देख हर कोई हैरान रह गया है।

ये सितारे पहुंचे जामनगर
आपको बता दें कि बीते दिन जहां नुषी छिल्लर, जाह्नवी कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सिंगर बी प्राक, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन जामनगर पहुंचे थे तो वहीं आज रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट, मां नीतू कपूर और बेटी राहा के साथ जामनगर आए हैं। साथ ही सलमान खान, अर्जुन कपूर भी जामनगर पहुंच चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X