Article 370 BO COLLECTION DAY 6: यामी गौतम का छाया बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन इतना किया कलेक्शन

Article 370

Article 370 BOX OFFICE COLLECTION DAY 6: एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) इन दिनों पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को ही लेकर सुर्खियां में बनी हैं। जहां एक तरफ उन्होंने गुड न्यूज दी कि वे जल्द ही मां बनने जा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। जी हां, फिल्म जब से रिलीज हुई है शानदार कमाई कर रही है। फिल्म को देखने के बाद फैन्स ने ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तारीफों के पुल बांधे हैं। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं चलिए जानते हैं कि इन 6 दिनों में फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म की अब तक की कमाई
पहले दिन - 5.9 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 7.4 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 9.6 करोड़ रुपये
चौथे दिन - 3.25 करोड़ रुपये
पांचवें दिन - 3.3 करोड़ रुपये

छठे दिन इतनी की कमाई
वहीं फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 32.6 करोड़ रुपये। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में पसंद की जा रही है। फिल्म वर्ल्डवाइड 43 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। आपको बताते चलें कि आर्टिकल 370' (Article 370) 1500 सिनेमाघरों में 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी।

मात्र 20 करोड़ है फिल्म का बजट
आदित्य जांभले द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म कहानी लोगों को कितनी पसंद आ रही है यह तो आप फिल्म की कमाई से ही अंदाजा लगा सकते हैं। बता दें कि फिल्म काफी कम बजट में बनी है। 20 करोड़ के बजट में बनने के बाद भी फिल्म की कमाई शानदार हो रही है।

पीएम मोदी ने दी फिल्म की तारीफ
आपको बताते चलें कि पीएम मोदी ने फिल्म 'आर्टिकल 370' (Article 370) की तारीफ करते हुए कहा- इस फिल्म को जरिए लोगों तक सही जानकारी पहुंचेगी। आपको बता दें कि फिल्म में अरुण गोविल ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। वहीं किरण करमाकर गृहमंत्री अमित शाह की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के अलावा प्रियामणित नजर आ रही हैं जो फिल्म में जान डाल रही हैं। बता दें कि दर्शकों द्वारा फिल्म बेहद पसंद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X