Ranveer Singh को क्या चाहिए लड़का या लड़की? नामों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं एक्टर

Deepika Padukone Pregnancy: काफी अटकलों के बाद, दीपिका पादुकोण ने आखिरकार घोषणा कर दी है कि वह अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने पहला बच्चा एक्सपेक्ट कर रही हैं। गुरुवार, 29 फरवरी को, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया कि वह प्रेग्नेंट हैं और इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी।
रणवीर और दीपिका अक्सर बच्चे पैदा करने की इच्छा के बारे में बात करते रहे हैं। दरअसल, कुछ साल पहले रणवीर ने कहा था कि वह दीपिका जैसी बेटी चाहते हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में कहा था- 'जैसा कि आप लोग जानते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। भाईसाब, आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना। मैं तो रोज उसकी बेबी फोटोज देखता हूं, कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए।' यही नहीं रणवीर ने यह भी कहा था कि वो अपने बच्चों को नामों की लिस्ट भी तैयार कर रहे हैं।
रणवीर और दीपिका की शादी को पांच साल से ज्यादा का समय हो गया है और उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में 'द वीक' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दीपिका मां बनने की तैयारी कर रही हैं। इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि एक्ट्रेस अपने दूसरे ट्राईमेस्टर में है।'
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें, दीपिका पादुकोण को हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर' में देखा गया था। अब उनकी पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं। 'कल्कि 2989 AD' में वह प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा वह अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक पर भी काम करेंगी। वहीं रणवीर सिंह जल्द ही कियारा आडवाणी के साथ 'डॉन 3' में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications