Anant Ambani के प्री-वेडिंग में बिजी दिखे बड़े भइया आकाश, फंक्शन को लेकर ये हैं बड़े अपडेट्स

Anant Radhika pre wedding: अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बॉलीवुड की नामी हस्तियां भी जामनगर पहुंच चुकी हैं। बता दें कि मानुषी छिल्लर, जाह्नवी कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सिंगर बी प्राक, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर, राहा के साथ ही सलमान खान, अर्जुन कपूर, शाहरुख खान, गौरी खान भी जामनगर पहुंच चुके हैं। बता दें कि प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां काफी तेज हैं। देश-विदेश से मेहमान आ रहे हैं इन तैयारियों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फंक्शन अब तक का सबसे बड़ा और खास फंक्शन होने जा रहा है।
बिजी देखे बड़े भइया आकाश अंबानी
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी अपने छोटे भाई के प्री-वेडिंग फंक्शन में काफी बिजी दिख रहे हैं। आज ही वे मुंबई से जामनगर आए हैं। आकाश भाई अनंत की शादी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वे लोगों को बार-बार थैंक्यू करते दिख रहे हैं।
थीम वाली कार कर रही हैं पिक
अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग में आ रहे गेस्ट को नेचर थीम वाली कार पिक करने आ रही हैं। इसके अलावा भारी सिक्योरिटी का भी इंतजाम किया गया है। देश-विदेश से आए मेहमानों और आर्टिस्ट के लिए एक्ट्रा सुरक्षा दी गई है।
इतने होंगे पकवान
रिपोर्ट्स की माने तो अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में 21 शेफ्स की टीम आ रही है। जो देश-विदेश का खाना बनाने में एक्सपर्ट होगी। बताया जा रहा है कि प्री-वेडिंग के लिए 2500 से ज्यादा पकवान बनाने का ऑर्डर है। जिसमें 70 नाश्ते में आइटम होंगे 200 से ज्यादा लंच में 300 के आसपास डिनर में इसके अलावा वाइट स्नैक्स और ड्रिंक्स की भी व्यवस्था की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











