Bollywood Live News- आयुष शर्मा की रुसलान दूसरे दिन भी रही फुस्स, राखी सावंत ने सलमान खान को लेकर कही ये बात

Ruslaan box office collection day 2

Bollywood News In Hindi Live Updates, 28 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

Aayush Sharma Movie ruslaan Box office collection day 2: आयुष शर्मा की स्टारर फिल्म रुस्लान 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तर दे चुकी है। करण भूटानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी एक्शन और थ्रिल से भरी हुई है। इस फिल्म को लेकर लोगों के मिले जुले रिस्पांस आ रहे हैं। फिल्म की ओपनिंग तो काफी फीकी रही है, जहां पहले दिन फिल्म ने 55 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन Sacnilk.com के मुताबिक दूसरे दिन फिल्म ने 85 लाख रुपये (अनुमानित) का बिजनेस कर लिया है।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत सलमान खान को लेकर चिंता जता रही हैं। राखी सावंत सलमान खान से हाथ जोड़ते हुए कहती हैं कि आप भाई बालकनी में आकर मत खड़े हो। आप जानते हैं ना वो ईद दिवाली पर आकर खड़े होते हैं। वो बड़े होटल बुक करके फैन्स से मिलने के लिए वहां आ सकते हैं। जहां सिक्योरिटी हो...भाई बस बालकनी में ना आएं।

मनोरंजन जगत की हर छोटी बड़ी खबर से जुड़े रहने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को...

LIVE Feed
  • Apr 28, 2024 9:16 PM

    ट्रेडिशनल साड़ी पर Arti Singh ने पहन लिया बिकिनी वाला ब्लाउज

    टीवी जगत की फेमस एक्ट्रेस आरती सिंह ने हाल ही में शादी करके अपना घर बसा लिया। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने फैंस का दिल जीत लिया। हाल ही में एक्ट्रेस को शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया लेकिन इस दौरान वो बुरी तरह से ट्रोल भी हो गईं।

    ट्रेडिशनल साड़ी पर Arti Singh ने पहन लिया बिकिनी वाला ब्लाउज
  • Apr 28, 2024 9:15 PM

    गौरक्षकों की तुलना कश्मीरी पंडितों की हत्या करने वालों से करके, बुरी फंसी 'रामायण' की 'सीता'

    साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी तब से चर्चा में हैं जब से उनकी आने वाली फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर भी नजर आए थे। इस बीच, एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षकों से की है।

    गौरक्षकों की तुलना कश्मीरी पंडितों की हत्या करने वालों से करके, बुरी फंसी 'रामायण' की 'सीता'
  • Apr 28, 2024 9:14 PM

    पैपराजी पर फूटा Taapsee Pannu का गुस्सा

    तापसी पन्नू ने इंटरव्यू में कहा- "एक पैपराजी के रूप में, अगर आप मुझसे बात करते हैं, तो मैं आपसे बातचीत करूंगी, लेकिन अगर आप यह कहते हुए मुझे उकसाने की कोशिश करते हैं, "आपकी पिछली फिल्म नहीं चली, तो कैसा लगता है?' या 'इतनी देर से खड़े हैं,' फोटो दे दो', तो मैं आपकी इस चाल में शामिल नहीं होने जा रही हूं, इन सबमें आपसी सम्मान की जरूरत है।'

    पैपराजी पर फूटा Taapsee Pannu का गुस्सा
  • Apr 28, 2024 9:13 PM

    गुरुचरण सिंह के मिसिंग केस में आया बड़ा अपडेट

    इंडिया टुडे के मुताबिक एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुचरण जल्द ही शादी करने वाले थे। वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक्टर ने दिल्ली के एक एटीएम से करीब 7,000 रुपये निकाले थे। उनकी आखिरी लोकेशन पालम में पाई गई, जो उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर है। सीसीटीवी फुटेज में एक्टर को सोमवार रात पालम इलाके में बैकपैक के साथ सड़क पार करते देखा गया।

    गुरुचरण सिंह के मिसिंग केस में आया बड़ा अपडेट
  • Apr 28, 2024 8:53 PM

    अरबाज खान के घर देर रात पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

    इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा आए दिन लाइमलाइट में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा शनिवार की रात में अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर के बाहर नजर आईं। मलाइका अरोड़ा के साथ उनकी एक दोस्त भी थी और दोनों पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। मलाइका अरोड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं।

  • Apr 28, 2024 6:48 PM

    भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे ने की आत्महत्या

    भोजपुरी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस अमृता पांडे ने शनिवार को फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अमृता पांडे अपने पति और फिल्ममेकर चंद्रमणि के साथ रिश्ते में उठापटक के चलते डिप्रेशन थीं।

  • Apr 28, 2024 6:48 PM

    सौम्या टंडन हुईं हॉस्पिटल एडमिट

    टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने शो 'भाबीजी घर पर हैं' से काफी अच्छी पहचान बनाई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सौम्या टंडन की लेटेस्ट पोस्ट से फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल, सौम्या टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह अस्पताल में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है।

  • Apr 28, 2024 6:46 PM

    रणबीर कपूर गिरते-गिरते बचे

    रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' को लेकर लगातर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के सेट से हाल ही में उनकी तस्वीरें लीक हुई थीं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, रणबीर कपूर एक प्रचार कार्यक्रम के लिए सूरत गए थे और इस दौरान वह सीढ़ियों से फिसल गए। हालांकि, रणबीर कपूर ने खुद को संभाल लिया।

  • Apr 28, 2024 6:44 PM

    सामंथा रुथ प्रभु की अपकमिंग मूवी 'बंगारम' का धांसू ऐलान

    दुनिया में सामने आया ये धांसू पोस्टर फैंस के बीच आते ही तहलका मचाने लगा है। दिलचस्प बात ये है कि इसके साथ ही अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रख दिया है। अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की ये मूवी उनके फिल्म प्रोडक्शन बैनर 'तराला मूवींग पिक्चर्स' के तले बनाई जाएगी। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही मेकर्स ने एक धांसू टीजर भी जारी किया है। जिसमें बैकग्राउंड में एक कुकर फटता हुआ दिखता है। साथ ही एक टेडी बियर भी फटता नजर आता है। सामंथा रुथ प्रभु की इस अपकमिंग फिल्म को लेकर फैंस के बीच अभी से बज बनने लगा है।

  • Apr 28, 2024 12:24 PM

    उर्फी जावेद ने बास्केटबॉल से बनाई ड्रेस, लोग बोले-बस इसी की कमी थी

    उर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद पहले तो बास्केटबॉल खेलती नजर आती हैं। वहीं उसके बाद वह बास्केटबॉल को फेंक देती हैं और टी-शर्ट उतारकर अपनी नई ड्रेस को दिखाती है। जी हां, उर्फी जावेद बास्केटबॉल का टॉप बनाकर पहनती हैं। उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा बस इसी की कमी थी।

  • Apr 28, 2024 11:39 AM

    मलाइका अरोड़ा गईं अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर, वीडियो वायरल

    हाल ही में मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा अपने एक्स हसबैंड अजबाज खान के घर के बाहर नजर आ रही हैं। व्हाइट शर्ट और शॉर्ट पेंट में मलाइका काफी स्टाइलिश लग रही हैं। बता दें कि उनके साथ उनका बेटा भी नजर आ रहा है। ऐसे में फैन्स यह सोच रहे हैं कि इतने सालों बाद मलाइका अरबाज के घर क्यों गईं थीं।

    मलाइका अरोड़ा गईं अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान के घर, वीडियो वायरल
  • Apr 28, 2024 11:34 AM

    महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार हुए एक्टर साहिल खान

    Actor Sahil Khan arrested in Mahadev betting app case: एक्टर साहिल खान को मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर ने यह दावा किया था कि उन्होंने ब्रांड प्रमोशन किया था, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल के बाद यह पता चला है कि वह ही एप के को-ओनर हैं, अधिक जानकारी के लिए टैप करके पढ़ें पूरी खबर...

    महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार हुए एक्टर साहिल खान
  • Apr 28, 2024 10:44 AM

    सोनू सूद का Whatsapp हुआ बंद, 2 दिन से नहीं कर पा रहे हैं कोई काम

    Sonu Sood's Whatsapp blocked: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है कि उनका व्हाट्सएप 36 घंटों से ब्लॉक है। सोनू बताते हैं कि- मेरा अकाउंट काम नहीं करता दोस्तों जागने का समय आ गया है। 36 घंटे से ज्यादा हो गए जल्दी ही मुझे सीधे मेरे खाते पर संदेश भेजें। सैकड़ों जरूरतमंद लोग मदद के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे होंगे। कृपया अपना मदद दें।

  • Apr 28, 2024 9:45 AM

    मनीषा रानी ने ब्लॉक करने के बाद भी एल्विश यादव को लेकर कही ये बात

    मनीषा रानी को हाल ही में पैपराजी ने पब्लिक एरिया में देखा था। जहां पैपराजी ने मनीषा से कहा कि एल्विश यादव प्लेग्राउंड सीजन 3 जीते हैं इसे सुनकर मनीषा कहती हैं अच्छा मुझे नहीं पता था कांग्रेचुलेशन, लेकिन बता दें कि प्लेग्राउंज सीजन 3 Chirag Nagru ने खिताब अपने नाम किया है। इस ट्रॉफी को एल्विश यादव ने अपने हाथ से उन्हें दी थी।

  • Apr 28, 2024 9:36 AM

    कृष्णा मुखर्जी ने कुंदन सिंह पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, निर्माता बोले- ये सब झूठ है...उनके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा...

    Krishna Mukherjee Latest News: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें की पॉपुलर एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) ने हाल ही में निर्माता पर उत्पीडन का अरोप लगाया था, लेकिन वहीं अब निर्माता ने इन आरोपों पर झूठा साबित किया है। निर्माता ने कहा-मुझे हैरानी इस बात की है कि इतना सपोर्ट करने के बाद कोई कैसे किसी को बदनाम कर सकता है। वह सिर्फ फायदा उठाने के लिए फर्जी आरोप लगा रही हैं, लेकिन अब पब्लिकली उन्होंने ऐसा किया है। जिस वजह से उनके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा।

    कृष्णा मुखर्जी ने कुंदन सिंह पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, निर्माता बोले- ये सब झूठ है...उनके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा...
  • Apr 28, 2024 9:18 AM

    कपिल शर्मा शो में आमिर खान, पर्सनल लाइफ पर की खुलकर बात

    कपिल शर्मा के हालिया एपिसोड में आमिर खान से जब पूछा गया कि बतौर एक्टर आप लोगों के व्यवहार को नोटिस करते हैं। इसपर आमिर खान रिएक्शन देते हुए कहते हैं कि अजीब परिस्थितियों में ऐसा होता है। मैं एक अंदाजा देना चाहूंगा कि मैंने क्या फील किया था। यह वो दिन था जब बेटे जुनैद का जन्म होने वाला था और रीना जी को प्रसव पीड़ा होने लगी थी। हम अस्पताल में थे और एक अच्छे पति होने के नाते मैंने उन्हें सांस लेने के लिए एक एक्सरसाइज बताई। उन्हें जैसे ही दर्द तेज होता मैं उन्हें शांत करने की कोशिश करता, लेकिन इतने में ही उन्होंने थप्पड़ मार दिया और कहा बकवास बंद करो। रीना जी उस दिन बहुत दर्द में थीं। उन्होंने मेरा हाथ भी काट लिया था।

More from Filmibeat

Read more about: ruslaan rakhi sawant salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X