पैपराजी पर फूटा Taapsee Pannu का गुस्सा, कहा- 'वो लोग जानबूझकर सेलेब्स को उकसाते हैं ताकि...'

Taapsee Pannu

Taapsee Pannu On Papparazi: तापसी पन्नू को अक्सर पैपराजी के प्रति अपने रिएक्शन के लिए ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने कहा कि पैप कभी-कभी क्लिकबेट फोटो और कैप्शन के लिए मशहूर हस्तियों का इस्तेमाल करते हैं।

एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पैपराजी को लगता है कि मुझे हैंडल करना मुश्किल है, जबकि मैं सिर्फ अपना असली चेहरा दिखाती हूं। पन्नू ने कहा, "अपने इंस्टा पेजों के लिए क्लिकबेट तस्वीरें और कैप्शन पाने की चाहत में, वे कभी-कभी सभी मशहूर हस्तियों को पुश करते हैं, जिससे मैं कंफर्टेबल नहीं हूं।"

उन्होंने इंटरव्यू में कहा- "एक पैपराजी के रूप में, अगर आप मुझसे बात करते हैं, तो मैं आपसे बातचीत करूंगी, लेकिन अगर आप यह कहते हुए मुझे उकसाने की कोशिश करते हैं, "आपकी पिछली फिल्म नहीं चली, तो कैसा लगता है?' या 'इतनी देर से खड़े हैं,' फोटो दे दो', तो मैं आपकी इस चाल में शामिल नहीं होने जा रही हूं, इन सबमें आपसी सम्मान की जरूरत है।'

इसके अलावा, तापसी ने कहा कि वह शर्माने वाली लाजवंती नहीं बन सकती, इससे एक्ट्रेस का मतलब था- जो खुले तौर पर लोगों के सामने स्वीट बनने की कोशिश करते हैं और सिर्फ हंसते हैं और बेवकूफ इंसान की तरह बर्ताव करते हैं। उन्होंने कहा- "माफ करें, लेकिन मैं लाजवंती नहीं बन सकती।"

तापसी ने कहा- "अगर आप उन जगहों पर मेरी सहमति के बिना मेरे चेहरे पर कैमरा घुमाते हैं जहां मैं किसी प्रोफेशनल काम में नहीं हूं, तो मुझसे अचानक आपका मनोरंजन करने की उम्मीद करना सही नहीं है। मुझे लगता है कि मुझे एक एंटरटेनर के रूप में अपने काम से परे भी जीवन जीने की आजादी है।"

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू को आखिरी बार 'डंकी' में देखा गया था। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। तापसी अगली बार 'खेल खेल में' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आने वाली हैं।

More from Filmibeat

Read more about: taapsee pannu
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X