कृष्णा मुखर्जी ने कुंदन सिंह पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, निर्माता बोले-सब झूठ है उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा...

Krishna Mukherjee Latest News: टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ये है मोहब्बतें की पॉपुलर एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) अपनी एक्टिंग और लुक्स को लेकर लाइमलाइट में रही हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस को शुभ शगुन में शहजादा धामी के साथ देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक ले लिया था और एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी, लेकिन लंबा समय निकल जाने के बाद एक्ट्रेस ने आपबीती साझा की है। जिसे सुन अच्छे अच्छों के होश उड़ गए हैं। दरअसल एक्ट्रेस ने निर्माता कुंदन सिंह पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं अब कुंदन सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोप का जवाब दिया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
निर्माता कुंदन सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कृष्णा मुखर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों की प्रतिक्रिया दी है। दरअसल निर्माता ने एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करेंगे। कुंदन सिंह बताते हैं कि कृष्णा मुखर्जी ने पहले भी क्रू मेंबर्स पर आरोप लगाए थे। जिस वजह से उन्हें अनुशासन में ना रहने के आधार पर उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। इतना ही नहीं कुंदन सिंह आगे कहते हैं कि एक्ट्रेस ने कानूनी एक्शन लेने से मना कर दिया था। निर्माता का कहना है कि यह मामला पहले ही मुंबई के सिटी सिविल कोर्ट में है। उनके लगाए गए सारे ही आरोप झूठे हैं। मुझे यकीन है अंत में सच सभी के सामने होगा।
कुंदन सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा- कुछ लोगों के लिए यह किनता आसान होता है झूठा आरोप लगाना। मुझे यह साफ करना होगा कि लगाए गए सारे ही आरोप झूठे हैं। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। मैं बताना चाहूंगा कि कृष्णा मुखर्जी ने ऐसा ही आरोप क्रू के मेंबर्स पर भी लगाया था, लेकिन मैं और सभी सदस्यों ने उनका साथ दिया था। सभी लोग उनके साथ खड़े रहे थे। मैं तो उनके पिता के साथ लगातार संपर्क में था, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने क्रू पर गलत आरोप लगाए थे। सिर्फ पर्सनल प्रोब्लम की वजह से उन्होंने यह किया था।
मुझे हैरानी इस बात की है कि इतना सपोर्ट करने के बाद कोई कैसे किसी को बदनाम कर सकता है। वह सिर्फ फायदा उठाने के लिए फर्जी आरोप लगा रही हैं, लेकिन अब पब्लिकली उन्होंने ऐसा किया है। जिस वजह से उनके खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











