गौरक्षकों की तुलना कश्मीरी पंडितों की हत्या करने वालों से करके, बुरी फंसीं 'रामायण' की 'सीता', मांगी माफी

Sai Pallavi Trolled: साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी तब से चर्चा में हैं जब से उनकी आने वाली फिल्म 'रामायण' का फर्स्ट लुक ऑनलाइन लीक हुआ है, जिसमें रणबीर कपूर भी नजर आए थे। इस बीच, एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन की तुलना गौरक्षकों से की है।
क्या कहा था साई पल्लवी ने
ग्रेट आंध्रा के साथ एक इंटरव्यू में, साई ने कहा, "मैं एक न्यूट्रल वातावरण में बड़ी हुई हूं। मैंने वामपंथी और दक्षिणपंथी के बारे में सुना है। लेकिन, मैं यह नहीं कह सकती कि कौन सही है और कौन गलत। फिल्म, 'द कश्मीर फाइल्स से पता चलता है कि कैसे कश्मीरी पंडितों की हत्या कैसे की गई। लेकिन हाल ही में गाय ले जाने पर एक आदमी को इसलिए मारद दिया गया क्योंकि क्योंकि लोगों को शक था कि वो मुस्लिम है और वो गौहत्या करने जा रहा है। शख्स की हत्या के बाद हमलावरों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए। कश्मीर में जो हुआ और हाल ही में जो हुआ, उसमें अंतर क्या है?"
लोगों ने किया ट्रोल
वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद, कई नाराज लोगों ने इस पर रिएक्शन दिया और कहा कि वे उनकी फिल्म रामायण नहीं देखेंगे। एक यूजर ने कहा, "मैं उनकी फिल्में नहीं देख रहा हूं, भले ही यश इसको प्रोड्यूस और इसमें एक्ट कर रहे हों।" एक और यूजर ने कहा, "ना शक्ल ना अक्ल।"
एक्ट्रेस ने मांगी माफी
हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने इस विवाद को लेकर इंस्टाग्राम पर एक बयान भी जारी किया और कहा कि वह आगे से कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचेंगी क्योंकि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। इस बीच, रामायण की स्टारकास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में साई पल्लवी और रणबीर कपूर के अलावा यश, लारा दत्ता और अरुण गोविल भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











