Gurucharan Singh के मिसिंग केस में आया बड़ा अपडेट, जल्द ही शादी करने वाले थे एक्टर लेकिन पैसों की तंगी...

GURUCHARAN SINGH

Gurucharan Singh Missing Case Update: लोकप्रिय कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट लेनी थी, लेकिन वो एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचे।

घर के पास वाले ATM से निकाले थे पैसे

इंडिया टुडे के मुताबिक एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि गुरुचरण जल्द ही शादी करने वाले थे। वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक्टर ने दिल्ली के एक एटीएम से करीब 7,000 रुपये निकाले थे। उनकी आखिरी लोकेशन पालम में पाई गई, जो उनके घर से कुछ किलोमीटर दूर है। सीसीटीवी फुटेज में एक्टर को सोमवार रात पालम इलाके में बैकपैक के साथ सड़क पार करते देखा गया।

22 अप्रैल से हैं गायब

डीसीपी साउथ-वेस्ट रोहित मीणा ने कहा, "गुरुचरण सिंह के परिवार ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई कि वह 22 अप्रैल को रात 8:30 बजे मुंबई के लिए निकले थे। तब से वह लापता हैं। हमने मामला दर्ज कर लिया है और कई तरह से जांच कर रहे हैं। हम फुटेज और तकनीकी जांच की तलाश कर रहे हैं और हमें कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं... हमने आईपीसी की धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया है... शुरुआती जांच में सीसीटीवी के हिसाब से उनके मूवमेंट को फॉलो करना और टेक्निकल एविडेंस का एनालिसिस करना शामिल है।"

'तारक मेहता' शो ने दिलाई लोकप्रियता

गुरचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा कर घर-घर में लोकप्रियता हासिल की थी। दर्शकों को उनके बोलने का अंदाज और खुश रहने का तरीका काफी ज्यादा पसंद आया था। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने सालों तक शो में काम करने के बाद इसको अलविदा कह दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: gurucharan singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X