महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार हुए एक्टर साहिल खान, आज ही होगी कोर्ट में पेशी

Actor Sahil Khan arrested in Mahadev betting app case: मुंबई क्राइम ब्रांच की एसआईटी ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि एक्टर को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है। साहिल पर बेटिंग एप चलाने और प्रमोटशन करने का आरोप लगा है। बता दें कि इससे पहले एसआईटी टीम ने साल 2023 में साहिल समेत और तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे थे। हलांकि एक्टर ने यह दावा किया था कि उन्होंने ब्रांड प्रमोशन किया था, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल के बाद यह पता चला है कि वह ही एप के को-ओनर थे। मिल रही सोर्स के मुताबिक आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तारी के डर से मुंबई से फारार हो गए थे एक्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत ना मिलने की वजह से एक्टर मुंबई से फरार हो गए थे। गिरफ्तारी के डर से एक्टर अपनी लोकेशन बार-बार बदल रहे थे। बताया यह भी जा रहा है कि 40 घंटे तक पीछा करने के बाद एक्टर को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी टीम ने एक्टर को पकड़ने के बाद चार से पांच घंटे पूछताछ की थी।
सोशल मीडिया प्रमोशन के लेते थे इतने रुपये
एक्टर ने बताया था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट 24 महीनों के लिए था। जिससे वह सोशल मीडिया पर प्रमोशन कर सकते थे। उन्हें एक प्रमोशन के 3 लाख रुपये मिलते थे। फिलहाल तो अदालत ने अवैध संचालन में और उनके इन्वॉल्वमेंट का हवाला देते हुए उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि साहिल खान को स्टाइल, एक्सक्यूज मी, ये है जिंदगी, डबल क्रॉस जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











