..................... bollywood news hindi live 09 march ajay devgn shaitaan box office Krystyna Pyszkova miss world 2024 - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi Live Updates: बॉक्स ऑफिस पर 'शैतान' की सुनामी, मिस वर्ल्ड क्राउन ले गईं क्रिस्टीना

Bollywood News

Bollywood News In Hindi Live Updates, 10 March: नए सवेरे के साथ मनोरंजन गलियारा तमाम दिलचस्प खबरों, गॉसिप्स और वायरल-ट्रेंडिंग वीडियोज से पटा दिखाई दे रहा है। मनोरंजन जगत के सभी छोटे-बड़े अप्डेट्स को एक क्लिक में पाने के लिए जुड़े रहे फिल्मीबीट हिंदी से और फॉलो कीजिए इस लाइव ब्लॉग को।

ग्लैमर की दुनिया की सबसे बड़ी खबर है भारत में हुआ मिस वर्ल्ड पेजेंट का ग्रैंड फिनाले। मिस वर्ल्ड 2024 में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने जीत हासिल की है। मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ। जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस पेजेंट में भारत की शिनी शेट्टी टॉप-4 तक भी नहीं जा सकी।

वहीं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की तो अजय देवगन की शैतान ने कमाल धमाल मचा रखा है। तीसरे दिन यानी संडे को उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 18 से 20 करोड़ के बीच की कमाई कर सकती है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इसे 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है।

मनोरंजन से जुड़े पल पल के अप्डेट्स जानने के लिए फॉलो कीजिए इस लाइव ब्लॉग को...

LIVE Feed
  • Mar 10, 2024 8:23 PM

    लगातार ट्रोल होने के बाद अब Elvish Yadav ने कर दिया ये काम

    Elvish Yadav Maxtern Friendship: एल्विश यादव ने सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ अपनी खतरनाक लड़ाई से सबका ध्यान खींचा। जब से सागर के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब से एल्विश को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब लगता है कि एल्विश और मैक्सटर्न के बीच मामला सुलझ गया है।

    लगातार ट्रोल होने के बाद अब Elvish Yadav ने कर दिया ये काम
  • Mar 10, 2024 7:25 PM

    सोफिया की मौत के बाद अब इस 25 साल की अडल्ट एक्ट्रेस की हालत नाजुक

    Adult Actress Death: 26 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली अडल्ट स्टार एक्ट्रेस सोफिया लियोनी की मौत ने लोगों को काफी बड़ा सदमा दिया है। एक के बाद एक करके कई अडल्ट फिल्मी हसीनाओं की मौत हो रही है और अब एक और एक्ट्रेस की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    सोफिया की मौत के बाद अब इस 25 साल की अडल्ट एक्ट्रेस की हालत नाजुक
  • Mar 10, 2024 6:58 PM

    Urfi Javed खो बैठीं अपना आधार कार्ड, टेंशन से हुआ हुरा हाल

    Urfi Javed lost her Aadhar card at airport: टीवी की जानी मानी पर्सनालिटी उर्फी जावेद को हाल ही में एयरपोर्ट पर देखा गया। जहां उर्फी जावेद बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं, लेकिन फैशन के चक्कर में वे अपना आधार कार्ड भूल गईं। बता दें कि उर्फी के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक ने कहा हद होती है पहले देखकर ही रख लेतीं तो वहीं दूसरे ने कहा पहले डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं ना की फोटोशूट।

    Urfi Javed खो बैठीं अपना आधार कार्ड, टेंशन से हुआ हुरा हाल
  • Mar 10, 2024 3:16 PM

    रवीना टंडन ने बेटी राशा साथ मिलकर लगाए जमकर ठुमके, देखें वायरल वीडियो

    Rasha Thadani and Raveena Tandon dance video viral: रवीना टंडन (Raveena Tandon) और उनकी बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों अंग्रेजी गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। दोनों का बॉन्ड इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है फैन्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    रवीना टंडन ने बेटी राशा साथ मिलकर लगाए जमकर ठुमके, देखें वायरल वीडियो
  • Mar 10, 2024 2:27 PM

    एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी में पहुंची सुष्मिता सेन, वीडियो में दिखी केमिस्ट्री

    Sushmita Sen arrived at the party with her ex-boyfriend rohman shawl:हाल ही में आर्या 3 एक्ट्रेस नीना लु्ला की पार्टी में नजर आईं। इस दौरान वे अकेली नहीं बल्कि अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आईं। इस दौरान सुष्मिता सेन का लुक देखने लायक था। सुष्मिता रेड वाइन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आईं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक था। बता दें कि इस पार्टी में उनके साथ रोहमन शॉल भी नजर आए।

    एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पार्टी में पहुंची सुष्मिता सेन, वीडियो में दिखी केमिस्ट्री
  • Mar 10, 2024 1:18 PM

    Miss World 2024: Sini Shetty को हुआ हारने का दुख, परिवार के सामने छलके आंसू

    Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 के जीत के बेहद करीब आने के बाद भी सिनी शेट्टी (Sini Shetty) यह जीत हांसिल नहीं कर पाईं। हाल ही में सिनी शेट्टी (Sini Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वे परिवार के सामने रोती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि सिनी शेट्टी अभी 22 साल की हैं। वह ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

    Miss World 2024: Sini Shetty को हुआ हारने का दुख, परिवार के सामने छलके आंसू
  • Mar 10, 2024 12:57 PM

    रूमर्ड लवबर्ड्स इब्राहिम अली खान-पलक तिवारी एक साथ आए नजर

    सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने स्टाइल के साथ ही अपने काम को लेकर भी सुर्खियों में हैं, लेकिन इससे ज्यादा सैफ के लाडले इब्राहिम अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, बीते कई महीनों से पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान को साथ में देखा जा रहा है। इब्राहिम पलक को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं। फिलहाल तो माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

  • Mar 10, 2024 12:02 PM

    Miss World 2024 नहीं जीत पाने के बाद सिनी शेट्टी की आंखों से छलके आंसू, परिवार ने संभाला

    भारत की सिनी शेट्टी मिस वर्ल्ड 2024 नहीं जीत पाईं. 28 साल बाद भारत में आयोजित प्रतियोगिता के 71वें संस्करण के ग्रैंड फिनाले में फेमिना मिस इंडिया 2022 की विजेता सिनी शेट्टी टॉप 8 में जगह बनाने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गए, जिसमें दुनिया भर से 112 दावेदार शामिल थीं। मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब ना जीत पाने के बाद सिनी शेट्टी इमोशनल नजर आईं. उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Mar 10, 2024 11:24 AM

    को मिला 'मिस वर्ल्ड ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड'

    9 मार्च 2024 को 71वीं 'मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता' के फाइनल में 'रिलायंस फाउंडेशन' की चेयरपर्सन नीता अंबानी को 'ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने नीता अंबानी को उनके परोपकारी कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किया। बता दें कि नीता अंबानी को एक बिजनेसवुमेन, शिक्षाविद्, परोपकारी, कला, खेल और बच्चों व महिलाओं के अधिकारों की चैंपियन के रूप में जाना जाता है।

  • Mar 10, 2024 10:42 AM

    26 साल की टॉप ए़ल्डट हीरोइन सोफिया लियोनी ने किया सुसाइड

    Sophia Leone Death: एडल्ट फिल्म स्टार सोफिया लियोनी के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हसीना की मौत सुसाइड के कारण हुई है। जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पहले वे अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं थीं। 26 साल की इस अभिनेत्री के परिवार ने जब उनसे फोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो कथित तौर पर कोई जवाब नहीं मिला। अभिनेत्री के सौतेले पिता माइक रोमेरो ने इस बात की पुष्टि की है। अभिनेत्री का निधन कैसे हुआ फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

  • Mar 10, 2024 9:45 AM

    प्रेग्नेंट पत्नी दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर छोड़ने आए रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बहुत जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में रणवीर सिंह प्रेग्नेंट वाइफ का खास ख्याल रखते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान रणवीर सिंह दीपिका को सी ऑफ करने आए थे। साथ ही दीपिका का लुक और प्रेग्नेंसी ग्लो भी छा गया है।

  • Mar 10, 2024 8:42 AM

    टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार को दिया चकमा

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जल्दी ही अपनी अपकमिंग मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सिनेमाघर पहुंचने की तैयारी में हैं। शूटिंग के दौरान इन सितारों ने साथ में खूब मस्ती की। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो फिल्म स्टार को एक ऐसा चैलेंज देते हैं जिसमें वो टाइगर श्रॉफ से जबरदस्त मात खा जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही।

  • Mar 10, 2024 8:10 AM

    Miss World 2024 : करण जौहर बोले, 'मैं खुद को दुनिया के राजा जैसा महसूस कर रहा हूं'

    मुंबई के बीकेसी इलाके में मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले की मेजबानी कर रहे बॉलीवुड फिल्‍मों के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने कहा है कि इस कार्यक्रम की मेजबानी करने से उन्हें 'दुनिया के राजा' जैसा महसूस हो रहा है।

  • Mar 10, 2024 8:08 AM

    शादी करने गई सोफिया हयात हुई गिरफ्तार

    रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' से मशहूर हुई सोफिया हयात के साथ हैरान करने वाली घटना का खुलासा किया है। दुबई में बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए सोफिया के साथ कुछ ऐसे हुआ कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सोफिया ने अपना वीडियो पोस्ट कर आपबीति सुनाई है।

Read more about: bollywood news live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X