..................... Sophiya Leone death surprised people and now adult movie actress Emily Willis is hospitalised - Hindi Filmibeat

Sophiya Leone की मौत के बाद अब इस 25 साल की अडल्ट एक्ट्रेस की हालत नाजुक, वेंटिलेटर के सहारे चल रही सांसें

Emily Willis

Adult Actress Death: 26 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली अडल्ट स्टार एक्ट्रेस सोफिया लियोनी की मौत ने लोगों को काफी बड़ा सदमा दिया है। एक के बाद एक करके कई अडल्ट फिल्मी हसीनाओं की मौत हो रही है और अब एक और एक्ट्रेस की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सोफिया लियोनी की मौत ने भले ही लोगों को झकझोर दिया हो लेकिन एक और अडल्ट स्टार है जो अपनी चिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। उस एक्ट्रेस का नाम है एमिली विलिस, जिन्हें पिछले एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एमिली विलिस की उम्र मात्र 25 साल है। फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं।

एमिली के पिता ने हाल ही में बताया है कि उनकी बेटी फिलहाल कोमा में है और अस्पताल में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है, लेकिन फरवरी की शुरुआत में जब उन्हें पहली बार भर्ती कराया गया था, तब से उनकी स्थिति और हालत में काफी सुधार आया है। हालांकि, वह अभी भी बेहोश हैं। एमिली फिलहाल सांस लेने में मदद के लिए वेंटिलेटर पर है, माइकल ने गुरुवार, 7 मार्च को बताया कि उनका परिवार स्थिति के बारे में पॉजिटिव महसूस नहीं कर रहा है।

विलिस ने 2017 में अडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था, वीडियो में एक्ट करके और रियलिटी किंग्स और एविल एंजेल जैसे प्रमुख स्टूडियो के साथ काम करके उन्होंने तेजी से नाम कमाया। उनकी लोकप्रियता अडल्ट एंटरटेनमेंट से भी आगे बढ़ गई क्योंकि वह म्यूजिक वीडियो और एडवरटाइजिंग मॉडल कैंपेन में दिखाई देने लगीं।

उन्हें पेंटहाउस मैगज़ीन में दिखाया गया और 2019 में पेट ऑफ द मंथ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, विलिस को AVN अवार्ड्स से नवाजा गया। इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, वह ऑनलाइन दुनिया का एक जाना-माना बन गई हैं, यहां तक कि डेविड डोब्रिक जैसे फेमस सोशल मीडिया सेलेब के साथ भी उनका रिश्ता जुड़ गया है।

एमिली के प्रियजन एक्ट्रेस की मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं - उनके भाई, जिसका नाम भी माइकल है, ने उसके मेडिकल बिल और अन्य खर्चों को कवर करने में मदद के लिए एक GoFundMe लॉन्च किया है।

अडल्ट फिल्म स्टार एमिली विलिस को ड्रग ओवरडोज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 वर्षीय एक्ट्रेस को कैलिफोर्निया के थाउजेंड ओक्स के एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। विलिस के एक करीबी सूत्र ने हाल ही में यह भी बताया कि वह इस समय "गंभीर स्थिति" में हैं।

Read more about: sophiya leone emily willis
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X