..................... rasha thadani and raveena tandon dance video viral on social media - Hindi Filmibeat

मम्मी रवीना टंडन के साथ डांस करती दिखीं राशा थडानी, वीडियो देख फैन्स बोले- क्या बात है...

raveena tandon

Rasha Thadani and Raveena Tandon dance video viral: रवीना टंडन (Raveena Tandon) बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने लुक्स और पर्सनालिटी के लिए भी जानी जाती हैं। बता दें कि रवीना टंडन ही नहीं इन दिनों तो उनकी बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) भी सुर्खियों में हैं। 18 साल की राशा अपनी खूबसूरती को लेकर जमकर सुर्खियां बटोरती हैं। बता दें कि राशा इंडस्ट्री में एंट्री कर चुकी हैं। सभी को उनकी फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। बता दें कि राशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं उनके फैन पेज भी हजारों की संख्या में हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

मां के साथ इंजॉय करती नजर आईं राशा
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राशा अपनी मम्मी रवीना टंडन के साथ मिलकर लाइव इवेंट को इंजॉय करती नजर आ रही हैं। दोनों अंग्रेजी गाने पर जमकर डांस कर रही हैं। दोनों का बॉन्ड इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है फैन्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या बात है मम्मी बेटी का बॉन्ड कितना स्ट्रांग है तो वहीं दूसरे ने लिखा- रवीना भी अपने टाइम में स्टार रही हैं और अब राशा होंगी अपकमिंग स्टार।

बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं राशा और रवीना
काम की बात करें तो राशा थडानी जल्द ही अमान देवगन के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं। बीते दिनों उन्हें अमान के साथ देखा गया था। राशा अपनी शूटिंग को लेकर बिजी नजर आ रही थीं। वहीं रवीना टंडन की बात करें तो रवीना टंडन को आखिरी बार केजीएफ 2 में देखा गया था। वहीं अब वे केजीएफ 3 में भी देखा जा सकता है। इसके अलावा वे वेलकम टू द जंगल और टाइम मशीन में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X