Miss World 2024: परिवार को देख छलके Sini Shetty के आंसू, जताया हारने का दुख

Miss World 2024: मिस वर्ल्ड 2024 के जीत के बेहद करीब आने के बाद भी सिनी शेट्टी (Sini Shetty) यह जीत हांसिल नहीं कर पाईं। बता दें कि मिस वर्ल्ड का 71 वां संस्करण 28 सालों बाद भारत में आयोजित हुआ था। फेमिना मिस इंडिया 2022 की विनर सिनी शेट्टी टॉप 8 में जगह बना पाने के बाद प्रतियोगिता से बाहर हो गईं थीं। बता दें कि इस प्रतियोगिता में 112 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था। जहां भारत को सिनी शेट्टी ने रिप्रजेंट किया था।
सिनी शेट्टी हुईं इमोशनल
हाल ही में सिनी शेट्टी (Sini Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सिनी शेट्टी परिवार से मिलकर बेहद इमोशनल हो गई हैं। सिनी जैसे ही अपनी मां और दोस्तों के गले लगीं उनके आंसू छलक आए। वे अपने आंसुओं को पोछते हुए मुस्कुराती हैं। बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं एक यूजर ने कहा कोई बात नहीं आप हिम्मत मत हारो। तो वहीं दूसरे ने कहा हमें अब भी आप पर गर्व है। आपको बता दें कि सिनी शेट्टी अभी 22 साल की हैं। वह ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
क्रिस्टीना के सिर पर सजा ताज
आपको बता दें कि 9 मार्च को हुए मिस वर्ल्ड 2024 की प्रतियोगिता में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्कोवा से सिर पर जीत का ताज सजा है। वहीं लेबनान की यास्मीना फर्स्ट रनर-अप रहीं। मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना ने कानून और बिजनेस एडमिनिस्टेशन में डबल डिग्री ली है। उन्होंने तंजानिया में बच्चों के लिए स्कूल भी खोला है। आपको बता दें कि यह फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











