..................... Urfi Javed lost her Aadhar card at airport, video viral - Hindi Filmibeat

Urfi Javed फैशन दिखाने के चक्कर में खो बैठीं अपना आधार कार्ड, टेंशन से हुआ हुरा हाल

Urfi Javed

Urfi Javed lost her Aadhar card at airport: टीवी की जानी-मानी पर्सनालिटी और फैशन आइकन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अकसर अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उर्फी जावेद का अंदाज सभी से अलग है। कभी उर्फी बिजली के तार की ड्रेस बना लेती हैं तो कभी वे फटी जींस के आउटफिट बना लेती हैं। वहीं हाल ही में उर्फी जावेद ने एक ऐसा आउटफिट पहना जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ने जींस की बेल्ट वाला हिस्सा काट कर ड्रेस बनाई है। उनकी इस अतरंगी ड्रेस ने सभी के होश उड़ा दिए हैं, लेकिन इसी के साथ ही कुछ ऐसा भी हुआ है जिसे देखकर खुद उर्फी जावेद के होश उड़ गए हैं।

उर्फी भूल गईं अपना आधार कार्ड
बता दें कि एक्ट्रेस को किसी काम के सिलसिले में मुंबई से बाहर जाना है। पहले तो वह पैपराजी के सामने खूब फोटोशूट करवाती नजर आईं। यहां तक की उर्फी पैपराजी के लिए मोतीचूर के लड्डू भी लेकर आई थीं, लेकिन जैसे ही उर्फी के जाने का समय आया तब उन्हें सिक्योरिटी पर पता चला कि वह अपना आधार कार्ड भूल गई हैं। उनके पास गलत आधार कार्ड आ गया है। जैसे ही उर्फी को यह पता चला वह परेशान हो गईं क्योंकि फ्लाइट छूटने का समय हो चुका था, लेकिन जैसे-तैसे उर्फी के नए आधार कार्ड को लाया गया और वे एयपोर्ट के अंदर जा सकीं।

यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
बता दें कि उर्फी के इस वीडियो पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं एक ने कहा हद होती है पहले देखकर ही रख लेतीं तो वहीं दूसरे ने कहा पहले डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं ना की फोटोशूट। बता दें कि यूजर्स के इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन देखे जा सकते हैं। काम की बात करें तो उर्फी स्पिट्सविला को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा उम्मीद जताई जा रही है कि उर्फी जावेद इस बार खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती हैं।

Read more about: urfi javed uorfi javed tv news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X