पार्टी में एक्स बॉयफ्रेंड के साथ पहुंची सुष्मिता सेन, रोहमन शॉल यूं संभालते आए नजर

Sushmita Sen arrived at the party with her ex-boyfriend rohman shawl: सुष्मिता सेन अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर जमकर वाहवाही बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर भी सुष्मिता सेन काफी एक्टिव रहती हैं। दोस्तों की पार्टी और फंक्शन में भी सुष्मिता सेन नजर आती हैं। वहीं हाल ही में आर्या 3 एक्ट्रेस नीना लु्ला की पार्टी में नजर आईं। इस पार्टी में वे अकेली नहीं बल्कि अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आईं। इस दौरान सुष्मिता सेन का लुक देखने लायक था। गाड़ी से उतरते ही फैन्स और पैपराजी उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे थे।
पार्टी में सुष्मिता सेन के साथ पहुंचे एक्स बॉयफ्रेंड
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सुष्मिता सेन रेड वाइन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आईं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में एक्ट्रेस का लुक देखने लायक था। बता दें कि इस पार्टी में उनके साथ रोहमन शॉल भी नजर आए। ब्लैक कलर के ब्लेजर और ट्राउजर में रोहमन भी बेहद स्टाइलिश दिखे। बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहमन शॉल सुष्मिता सेन को संभालते नजर आए। क्योंकि हाई हील्स की वजह से सुष्मिता सेन लड़खड़ा रही थीं।
बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं सुष्मिता सेन
काम की बात करें तो सुष्मिता सेन इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। बता दें कि आर्या के तीन सीजन के साथ ही वे ताली वेब सीरीज में नजर आई थीं। इन दोनों ही वेब सीरीज में सुष्मिता सेन की एक्टिंग ने फैन्स का दिल जीत लिया है। इसके अलावा सुष्मिता सेन लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। बता दें कि आखिरी बार सुष्मिता सेन को दूल्हा मिल गया फिल्म में (2010) नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











