..................... Bollywood Live Updates Adipurush Box Office Collection boomed Karan Deol Wife trolled - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 'आदिपुरुष' ने तीसरे दिन की छप्परफाड़ कमाई, देओल परिवार की नई बहू हुई ट्रोल

 Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 19 June: मनोरंजन जगत में आए दिन कुछ ना कुछ होता ही रहता है। फैंस भी खुद को इस दुनिया से रूबरू रखना चाहते हैं और अगर आप भी खुद को इस दुनिया का हिस्सा मानते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं एक खास लाइव जहां आपक बॉलीवुड की हर छोटी-बड़ी खबर से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

आदिपुरुष भले ही बहुत ज्यादा ट्रोल हो रही हो, डायलॉग्स से लेकर एनिमेशन तक हर कोई फिल्म की बुराई ही करता नजर आ रहा है लेकिन इस बीच मूवी के मेकर्स के लिए राहत की खबर सामने आई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन ही इस फिल्म ने करीब 86 करोड़ का बिजनेस कर लिया था। लेकिन दूसरे दिन ही इस फिल्म की कमाई में लगभग 25 पर्सेंट की गिरावट आई थी और फिल्म ने केवल 65.25 करोड़ का बिजनेस किया। लेकिन तीसरे दिन फिल्म की कमाई में लगभग तीन प्रतिशत का उछाल आया और फिल्म ने 67 करोड़ का बिजनेस कर लिया। इन आंकड़ों के हिसाब से तो फिल्म ने तीन दिन में ही 219 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने बीते दिन यानी 18 जून को दृषा अचार्या संग शादी कर ली। पंजाबी रस्मों-रिवाजों के साथ धर्मेंद्र के पोते की शादी की गई। शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। शादी के बाद रविवार को ही रिसेप्शन पार्टी भी दी गई, जिसमें बॉलीवुड के कई नामी चेहरों ने शिरकत की। लेकिन इस रिसेप्शन पार्टी में जिस बात की चर्चा सबसे ज्यादा हुई वो थी करण देओल की पत्नी के हाथ में चूड़े का ना होना। पंजाबी रीति-रिवाज की मानें तो दुल्हन को चूड़ा जूरूर पहनना होता है लेकिन करण देओल की पत्नी द्ऋषा बिना चूड़े के ही नजर आईं।

LIVE Feed
  • Jun 19, 2023 8:24 PM

    जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू ने लंदन में 'उलझ' की शूटिंग की शुरू

    बॉलीवुड स्टार जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू ने लंदन में 'उलझ' की शूटिंग शुरू कर दी है। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर सेट से एक फोटो शेयर की। फोटो में फिल्म का क्लैपबोर्ड और उनकी आंखें देखी जा सकती हैं। फोटो में कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा: उलझ। गुलशन और रोशन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही फोटो शेयर की। फिल्म भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के बारे में है और शूटिंग का बड़ा हिस्सा अलग-अलग विदेशी जगहों पर किए जाने की उम्मीद है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'उलझ' जान्हवी द्वारा निभाई गई एक युवा आईएफएस अधिकारी की कहानी है।

  • Jun 19, 2023 8:02 PM

    Adipurush की नई मुसीबत, विभीषण की पत्नी के बोल्ड सीन से भड़के नेटिजन्स, कहा- यह कामसूत्र नहीं है

    आदिपुरुष को लेकर हर दिन नए विवाद सामने आ रहे हैं। फिल्म को जितने लोग देख रहे हैं, विवाद उतना ही बढ़ता जा रहा है। अब हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है। अब फिल्म से विभीषण की पत्नी के दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा हुआ है। फिल्म आदिपुरुष में एक दृश्य है, जहां विभीषण की पत्नी को नहाकर कपड़े बदलते दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर इस सीन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें विभीषण की पत्नी सरमा कपड़े बदलती नज़र आ रही हैं। रामायण पर आधारित एक फिल्म में लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और बहुत नाराज भी।

  • Jun 19, 2023 7:20 PM

    प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की निक जोनस की फोटो, बेटी मालती संग बुक पढ़ते आए नजर

    मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फादर्स डे के मौके पर दिल को छू लेने वाला पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने ससुर पॉल केविन जोनस, अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के लिए एक खास नोट लिखा और बेटी मालती मैरी की अपने पापा और दादा के साथ फोटोज की एक सीरीज पोस्ट की। पहली फोटो में निक, मालती के साथ बुक पढ़ते हुए नजर आ रहे है। दोनों किताब में देख रहे हैं। एक अन्य फोटो में उनके ससुर मालती को गोद में लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं। तीसरी फोटो में प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा हैं।

  • Jun 19, 2023 6:56 PM

    अपने मुश्किल फैसलों के बारे में खुलकर बोली काजोल

    बॉलीवुड की मशूहर अभिनेत्री काजोल जल्द ही अपनी आगामी स्ट्रीमिंग सीरीज 'द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा' में एक वकील, नयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका में नजर आएंगी। काजोल ने अपने अब तक के करियर से जुड़े मुश्किल पलों के बारे में खुलकर बात की। अपने जीवन के सबसे कठिन समय के बारे में बताते हुए, काजोल ने कहा कि वास्तव में, मेरे जीवन में बहुत सारे ऐसे पल आए जहां मुझे कठिन निर्णय लेने पर मजबूर होना पड़ा। मैंने अपने करियर के पीक समय में शादी का निर्णय लिया। मैं फिल्म उद्योग में शामिल हो गई। यह मेरे लिए गेम चेंजर था, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं फिल्म उद्योग में शामिल होना चाहती हूं या नहीं।

  • Jun 19, 2023 5:09 PM

    लोकप्रिय कोरियोग्राफर राकेश मास्टर का 53 साल की उम्र में निधन

    टॉलीवुड के लोकप्रिय कोरियोग्राफर राकेश मास्टर का रविवार को बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। एक सप्ताह पहले विशाखापट्टनम में एक आउटडोर शूट से हैदराबाद लौटते समय कोरियोग्राफर बीमार पड़ गए थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें हैदराबाद के गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वह मधुमेह रोग से पीड़ित थे और गंभीर मेटाबॉलिक एसिडोसिस से पीड़ित थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

  • Jun 19, 2023 4:34 PM

    शाहिद कपूर, कृति सेनन की 'एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी' इस तारीख को होगी रिलीज

    एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'एन इम्पॉसिबल लव स्टोरी' इस साल 7 दिसंबर को रिलीज होगी। दिनेश विजान ने सोमवार सुबह मैडॉक फिल्म्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर खबर साझा की। निर्माताओं ने फिल्म का एक पोस्टर भी साझा किया। उस पर रिलिजिंग डेट 7 दिसंबर लिखी गई। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। इसमें कई अन्य नामों के साथ डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र भी हैं। यह पहली बार होगा जब कृति और शाहिद एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म से जुड़े अन्य डिटेल्स अभी सीक्रेट्स रखे गए हैं।

  • Jun 19, 2023 4:07 PM

    'हम दिल दे चुके सनम' के 24 साल पूरे, भंसाली प्रोडक्शन ने खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं

    अजय देवगन, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' ने अपनी रिलीज के 24 साल पूरे कर लिए हैं और यह दर्शकों, खासकर मिलेनियल्स की पसंदीदा फिल्म बनी हुई है। मशहूर फिल्मकार संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित यह फिल्म अपनी भव्यता, संगीत, स्टाइल और प्रोडक्शन डिजाइन के लिए जानी जाती है और इसे भंसाली की बेहतरीन कामों में से एक माना जाता है। यह फिल्म नंदिनी (ऐश्वर्या), समीर (सलमान) और जिस व्यक्ति से शादी करने का आदेश दिया गया है, वनराज (अजय देवगन) के बीच एक लव ट्राएंगल को पेश करती है। यह एक प्रसिद्ध संगीतकार की बेटी नंदिनी और समीर की कहानी है, जो अपने पिता से संगीत सीखने के लिए इटली से आते हैं।

  • Jun 19, 2023 3:25 PM

    अयोध्या के संतों ने की फिल्म 'आदिपुरुष' पर प्रतिबंध की मांग

    फिल्म 'आदिपुरुष' के संवादों से नाराज अयोध्या के संतों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। एक साल में यह दूसरी बार है जब संतों ने फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई है। पिछले साल अक्टूबर में फिल्म के ट्रेलर में दिख रही विकृति को लेकर संतों ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने दावा किया कि फिल्म में रामायण के पात्रों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और हिंदू देवताओं को विकृत तरीके से दिखाया गया है। राम जन्मभूमि के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि पहले के विरोध के बावजूद फिल्म निर्माताओं ने रामायण के पात्रों को गलत तरीके से पेश किया है और हिंदू देवी-देवताओं को विकृत तरीके से दिखाया। उन्होंने कहा, संवाद शर्मनाक हैं और फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

  • Jun 19, 2023 2:44 PM

    हैंडबैग से इतनी छोटी ड्रेस बनाकर ब्रालेस हुईं उर्फी जावेद

    उर्फी जावेद ने फैशन के नाम पर कई ऐसे काम किए हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी होते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वो कई तरह की चीजों से ड्रेस बनाती हैं और उसको पहनकर या तो वो किसी इवेंट पर पहुंच जाती हैं या तो वो सोशल मीडिया पर धमाका करती हैं।

    हैंडबैग से इतनी छोटी ड्रेस बनाकर ब्रालेस हुईं उर्फी जावेद
  • Jun 19, 2023 1:47 PM

    रश्मिका मंदाना के मैनेजर ने की 80 लाख की धोखाधड़ी? नौकरी से निकाला!

    रश्मिका मंदाना जो कि कमाल की अदाकारा हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इस वक्त उनको लेकर एक बुरी खबर आ रही है और पता चला है कि उनके खुद के मैनेजर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जी हां, पता चला है कि ये मैनेजर काफी लंबे समय से उनका काम काज देख रहा था और अब कथित तौर पर 80 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसके अभिनेत्री ने बिना देरी किए उस मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया है।

    रश्मिका मंदाना के मैनेजर ने की 80 लाख की धोखाधड़ी? नौकरी से निकाला!
  • Jun 19, 2023 1:08 PM

    आदिपुरुष विवाद से बचने के लिए मनोज मुंतशिर ने ओम राउत पर फोड़ा ठीकरा

    बॉलीवुड की मशहूर फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद से ही मनोज मुंतशिर से लेकर ओम राउत तक लोगों के निशाने पर बने हुए हैं। फिल्म के डायलॉग्स के लिए कई राजनीतिक हस्तियों ने भी सवाल खड़े किये। हालांकि 'आदिपुरुष' के बढ़ते विवाद के बीच मनोज मुंतशिर ने माफी मांगने से साफ इंकार कर दिया। मनोज मुंतशिर ने अपना पल्ला झाड़ते हुए 'आदिपुरुष' के लिए ओम राउत के सिर पर ठीकरा फोड़ा है।

    आदिपुरुष विवाद से बचने के लिए मनोज मुंतशिर ने ओम राउत पर फोड़ा ठीकरा
  • Jun 19, 2023 12:19 PM

    आदिपुरुष की तूफान के सामने टिकी हुई है विक्की- सारा की जरा हटके जरा बचके- बॉक्स ऑफिस

    आदिपुरुष की सुनामी के सामने जो फिल्म टिकी हुई है, वो है "जरा हटके जरा बचके"। विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हो चुकी है। इस वीकेंड आदिपुरुष रिलीज हुई थी, इसके बावजूद "जरा हटके जरा बचके" ने अपने तीसरे वीकेंड पर 5.31 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

    आदिपुरुष की तूफान के सामने टिकी हुई है विक्की- सारा की जरा हटके जरा बचके- बॉक्स ऑफिस
  • Jun 19, 2023 12:12 PM

    रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की टीजर रिलीज डेट आई सामने

    बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। चंद मिनट पहले करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पोस्टर शेयर किया है, जिसने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। इसके साथ ही करण जौहर ने टीजर की रिलीज डेट भी साझा की है।

  • Jun 19, 2023 12:11 PM

    सलमान- शाहरुख वाली फीस मिलने पर बोले मनोज बाजपेयी, 'मैं सस्ता वाला मजदूर हूं'

    मनोज ने तुरंत खारिज कर दिया और कहा, "ये ओटीटी वाले रेगुलर प्रोड्यूसर से कम नहीं है (ओटीटी प्लेटफॉर्म रेगुलर प्रोड्यूसर्स की तरह ही खराब हैं)। वे बड़े सितारों को भुगतान करेंगे। द फैमिली मैन के लिए मेरे पास जिस तरह का पैसा होना चाहिए था, वह मुझे नहीं मिला। गोरा आएगा, शो करेगा तो दे देंगे। सस्ते मजदूरो के कारण ब्रांडों की चीन में फैक्ट्रियां हैं। इसी तरह, मैं यहां का सस्ता मजदूर हूं।''

    सलमान- शाहरुख वाली फीस मिलने पर बोले मनोज बाजपेयी, 'मैं सस्ता वाला मजदूर हूं'
  • Jun 19, 2023 11:45 AM

    प्रभास की फिल्म का फर्स्ट वीकेंड तहलका- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

    18 जून को आदिपुरुष ने सिनेमाघरों में शानदार बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 64 करोड़ रुपये के लगभग की कमाई की। 3 दिनों में भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 223-225 करोड़ तक का रहा है। जिसके साथ ही यह इस साल की सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन देने वाली फिल्म बन चुकी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखा तो आदिपुरुष ने पहले वीकेंड ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    प्रभास की फिल्म का फर्स्ट वीकेंड तहलका- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
  • Jun 19, 2023 11:21 AM

    'आदिपुरुष' के बाद कृति की एक और फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

    शाहिद कपूर और कृति सेनन जल्द ही एक बॉलीवुड फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। अभी इस फिल्म का नाम तो तय नही हुआ है लेकिन हां रिलीज डेट जरूर सामने आ गई है। Maddock Films की शाहिद और कृति की लव स्टोरी इसी साल 7 दिसंबर को दखाई जाएगी। फिल्म में अन्य नामों के साथ अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी हैं।

    'आदिपुरुष' के बाद कृति की एक और फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
  • Jun 19, 2023 10:47 AM

    करण देओल और दृशा आचार्य के रिसेप्शन में रणवीर दीपिका की मस्ती

    करण देओल और दृशा आचार्य के रिसेप्शन में बीते दिन बॉलीवुड सितारों का मेला लगा नजर आया। करण देओल और दृशा आचार्य की रिसेप्शन पार्टी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी देर रात पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने न केवल कपल को ढेर सारी बधाइयां दीं, बल्कि डांस कर पार्टी में रंग भी जमाया। दीपिका पादुकोण और करण देओल की रिसेप्शन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Jun 19, 2023 10:29 AM

    Kartik Aaryan को मिल चुका है सच्चा प्यार, हैरान कर देगा ये बड़ा खुलासा!

    कार्तिक आर्यन ने भी पहली बार कुछ ऐसा किया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल उन्होने ट्विटर पर आस्क कार्तिक सेशन रखा था जहां कई मजेदार सवालों के उन्होने जवाब दिए थे। ऐसे में एक फैन ने उनकी लवलाइफ को लेकर भी सवाल दागा और एक्टर ने जो जवाब दिया वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।

    Kartik Aaryan को मिल चुका है सच्चा प्यार, हैरान कर देगा ये बड़ा खुलासा!
  • Jun 19, 2023 9:45 AM

    Bigg Boss OTT: एक अनार सौ बीमार, इस हैंडसम हंक के पीछे बिग बॉस की एक नहीं बल्कि कई हसीनाएं हुईं पागल

    Bigg Boss OTT 2: देश का मशहूर और कॉन्ट्रोवर्शियल शो शुरू हो चुका है। इस शो ने अपने पहले दिन से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। शो के पहले ही दिन पुनीत सुपरस्टार को निकालने के बाद अब बिग बॉस ने दो और हसीनाओं पर एलिमिनेशन की तलवार लटका दी है। लेकिन इस बीच इसी शो में प्यार के फूल भी खिल रहे हैं।

    Bigg Boss OTT: एक अनार सौ बीमार, इस हैंडसम हंक के पीछे बिग बॉस की एक नहीं बल्कि कई हसीनाएं हुईं पागल

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X