Kartik Aaryan को मिल चुका है सच्चा प्यार, हैरान कर देगा ये बड़ा खुलासा!

कार्तिक आर्यन ने भी पहली बार कुछ ऐसा किया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल उन्होने ट्विटर पर आस्क कार्तिक सेशन रखा था जहां कई मजेदार सवालों के उन्होने जवाब दिए थे। ऐसे में एक फैन ने उनकी लवलाइफ को लेकर भी सवाल दागा और एक्टर ने जो जवाब दिया वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
इस सेशन के दौरान फैन ने पूछा "एक ही बात पूछना चाहते हैं क्या आपने अभी तक सच्चा प्यार पाया है?"। इसपर रिएक्ट करते हुए भूल भुलैया 2 स्टार का कहना था कि, "मुझे सच्चा प्यार मिला है लेकिन मुझे लगा कि मैं प्यार में बदकिस्मत हूं। #AskKartik"
जी हां, कार्तिक आर्यन ने इस बात को कुबूल किया है लेकिन साथ ही इस मामले में अपने आपको अनलकी भी बताया है। एक और फैन ने पूछा, 'आप अरेंज्ड मैरिज करेंगी या लव मैरिज? माला आंटी के पास रिश्ते तो बहुत आते होंगे लोल'। उनका एक मजाकिया जवाब था, "प्रेम द्वारा तय की गई शादी!!! रिश्ते तो आते हैं... डेली।"
इस तरह के ढेरों मजेदार कमेंट्स और उनके रिएक्शन वायरल हो रहे हैं और कार्तिक आर्यन खबरों का हिस्सा बने हुए है। कार्तिक को इंड्स्ट्री का उभरता हुआ सितारा माना जाता है और कई बार वो अपने ओवर कॉंफि़डेंस के चक्कर में ट्रोल भी होते रहते हैं।
सत्यप्रेम की कथा
वर्कफ्रंट पर कार्तिक आर्यन इस वक्त अपनी फिल्म सत्यप्रेम की कथा को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। इसके पहले भी दोनों की जोड़ी को भूल भुलैया 2 में देखा गया था और काफी पसंद किया गया था। फिल्म 29 जून को रिलीज होने वाली और एक बार फिर से लोगों की निगाहें इसके बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन पर होंगी।


Click it and Unblock the Notifications