Bigg Boss OTT: एक अनार सौ बीमार, इस हैंडसम हंक के पीछे बिग बॉस की एक नहीं बल्कि कई हसीनाएं हुईं पागल

Bigg Boss OTT 2: देश का मशहूर और कॉन्ट्रोवर्शियल शो शुरू हो चुका है। इस शो ने अपने पहले दिन से सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। शो के पहले ही दिन पुनीत सुपरस्टार को निकालने के बाद अब बिग बॉस ने दो और हसीनाओं पर एलिमिनेशन की तलवार लटका दी है। लेकिन इस बीच इसी शो में प्यार के फूल भी खिल रहे हैं।
जाद का आया कइयों पर दिल
बिग बॉस एक ऐसा शो है, जहां दिल मिलते हैं और टूटते भी हैं। टूटने का तो पता नहीं लेकिन लगता है कि दिल मिलने की शुरुआत हो चुकी है। शो के सबसे हैंडसम कंटेस्टेंट जाद हदीद को दो-दो हसीनाओं के साथ फ्लर्ट करते देखा गया और दोनों ही जाद में काफी इंट्रेस्टेड भी दिखीं।
जिया पर मारी लाइन
बिग बॉस में मुंगेर की रानी यानी मनीषा रानी के साथ एंट्री लेने वाले जाद हदीद चर्चा का विषय बन गए है। अभी कुछ समय पहले उन्हें एक्ट्रेस जिया शंकर से फ्लर्ट करते हुए देखा गया था। जाद ने जिया को कहा कि वो उन्हें पसंद करते हैं। इस पर जिया कहती हैं कि वो देखेंगी और परखेंगी कि वाकई जाद उन्हें पसंद करते हैं या नहीं? जाद यही नहीं रुकते हैं और वो लगातार जिया की तारीफ करते जाते हैं और जिया शर्म के मारे लाल होती जाती हैं।
अकांक्षा को सिखाई प्यार की भाषा
जाद यहीं नहीं रुकते हैं और फिर वो अकांक्षा के साथ फ्लर्ट करने लग जाते हैं। वो अकांक्षा को अरबी में 'I Love You' कहना सिखाते हैं और बदले में 'I love You Too' कह देते हैं और वो अकांक्षा को अरबी भाषा में I Miss You कहना भी सिखाते हैं।
मनीषा रानी का इजहार-ए-इश्क
लेकिन सबसे मजेदार बात तो तब होती है जब मनीषा रानी सबके सामने आकर अपने प्यार का इजहार करने लग जाती हैं। एक प्रोमों में मनीषा रानी जाद से कहती नजर आ रही हैं कि वो जाद को नहीं छोड़ेंगी और उसी से दिल जोड़ेंगी। फिर जाद उन्हें चाय ऑफर करते हैं लेकिन वो कहती हैं कि उनके पास जाद है। वो जाद को I Love You भी कहती हुई नजर आती हैं। इस पर जाद उन्हें किस ऑफर करते हैं और वो उन्हें गालों पर किस करते हैं और मनीषा भी उन्हें किस देती है। मनीषा आखिर में कहती हैं कि वो उनसे इनता प्यार करती जितना उनसे किसी और ने नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications