Rashmika Mandanna- रश्मिका मंदाना के मैनेजर ने की 80 लाख की धोखाधड़ी? नौकरी से निकाला!

रश्मिका मंदाना जो कि कमाल की अदाकारा हैं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। इस वक्त उनको लेकर एक बुरी खबर आ रही है और पता चला है कि उनके खुद के मैनेजर ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।
जी हां, पता चला है कि ये मैनेजर काफी लंबे समय से उनका काम काज देख रहा था और अब कथित तौर पर 80 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसके अभिनेत्री ने बिना देरी किए उस मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मैनेजर ने रश्मिका को 80 लाख का धोखा दिया। उसने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस घटना पर प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं की है।
ये भी पता चला है कि वो किसी तरह का सीन नहीं क्रिएट नहीं करना चाहती थीं इसी कारण उन्होने बिना किसी से बात किए मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया है। कहा जा रहा है कि करियर के शुरुआत से ही ये रश्मिका मंदाना के साथ थे।
वर्कफ्रंट पर रश्मिका मंदाना
रश्मिका वर्तमान में पुष्पा: द रूल, फ्रैंचाइज़ी के दूसरे भाग की शूटिंग कर रही हैं। वह फिल्म में श्रीवल्ली की भूमिका निभा रही हैं, जिसे सुकुमार द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। हालांकि अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को लेकर किसी तरह के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है लेकिन लोग इंतजार कर रहे हैं।
आखिरी बार उनको हिंदी फिल्म मिशन मजनू में देखा गया था और उनके साथ इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications