..................... Adipurush Box Office Day 3 Collection: Prabhas's film holds monstrous weekend opening with over 300 crores, beats Pathaan - Hindi Filmibeat

Adipurush Box Office Day 3 Collection: प्रभास की फिल्म का फर्स्ट वीकेंड तहलका, 3 दिनों में 300 करोड़ पार

adipurush-box-office-day-3-collection-prabhas-film-monstrous-weekend-opening-with-over-300-crores

Adipurush Box Office Day 3 Collection: प्रभास स्टारर आदिपुरुष, सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। तमाम विवादों के बावजूद, फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है और अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

रविवार, 18 जून को आदिपुरुष ने सिनेमाघरों में शानदार बिजनेस किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अपने तीसरे दिन फिल्म ने भारत में 64 करोड़ रुपये के लगभग की कमाई की। हालांकि, सोमवार (19 जून) से फिल्म कैसी पकड़ बनाए रखती है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण है।

भारत में पठान को किया पीछे

3 दिनों में भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 223-225 करोड़ तक का रहा है। जिसके साथ ही यह इस साल की सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन देने वाली फिल्म बन चुकी है। आदिपुरुष ने शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया है, जिसने पहले वीकेंड तक 166.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।

तीन दिनों में 300 करोड़ पार- वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखा तो आदिपुरुष ने पहले वीकेंड ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 140 करोड़ का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन यानि की शनिवार को कलेक्शन 100 करोड़ का रहा, वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे दिन (रविवार) को कलेक्शन 70-80 करोड़ तक का रहा है। लिहाजा, 3 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 310-320 करोड़ तक की रही है।

प्रभाष के नाम खास रिकॉर्ड

प्रभास के नाम तीन ऐसी फिल्में हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ऊपर की ओपनिंग दी है। ये तीन फिल्में हैं- बाहुबली 2, साहो और आदिपुरुष। बाहुबली 2 ने पहले दिन 213 करोड़ का कलेक्शन किया था, साहो ने 126 करोड़ और आदिपुरुष ने 140 करोड़।

Read more about: adipurush box office prabhas pathaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X