..................... Bollywood Live Updates 23 June Adipurush Box Office Collection Ranveer Singh Fees for RARKPK - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: 'आदिपुरुष' ने KGF को भी पछाड़ा, रणवीर सिंह ने चार्ज की फिल्म के लिए मोटी रकम

Bollywood Live Updates

Bollywood Live Updates, 23 June: मनोरंजन की दुनिया आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती है। इन दिनों 'आदिपुरुष' को लेकर काफी बवाल हो रहा है। आप इस इंडस्ट्री की किसी खबर से महरूम ना हो जाएं, इसलिए हम लाते हैं आपके लिए पल-पल की खबर। हम आपके लिए लाए हैं खास लाइव, जिसके जरिए आप इंडस्ट्री की खबर की रख सकते हैं जानकारी।

आदिपुरुष की कमाई ने तोड़ा बाहुबली और केजीएफ का रिकॉर्ड

'आदिपुरुष' ने अपने डायलॉग और VFX की वजह से बहुत निगेटिव कमेंट्स का सामना किया है। फिल्म के मेकर को लोग खूब गालियां दे रहे हैं लेकिन इतनी ट्रोलिंग के बाद भी आदिपुरुष ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक हफ्ते में ही ये फिल्म 250 करोड़ की कमाई कर चुकी है और इसने बाहुबली और KGF का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, KGF ने पहले हफ्ते 98.65 करोड़ रुपए कमाए थे और बाहुबली ने पहले हफ्ते 46.80 करोड़ रुपए की कमाई की थी। लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों फिल्मो की कमाई का ग्राफ बाद में जाकर काफी ज्यादा बढ़ गया था।

रणवीर सिंह की मोटी फीस

रणवीर सिंह की जल्द ही फिल्म आने वाली है 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाली हैं। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म के लिए अच्छी खासी रकम वसूली है। जी हां, इस फिल्म के रणवीर ने पूरे 25 करोड़ रुपए लिए हैं जबकि आलिया ने इसकी आधी से भी कम फीस ली है। आलिया भट्ट की फीस इस फिल्म में मात्र 10 करोड़ रुपए ही है।

LIVE Feed
  • Jun 23, 2023 7:29 PM

    करण देओल ने शादी के रिसेप्शन से पत्नी दिशा आचार्य के साथ शेयर कीं प्यारी तस्वीरें

    अपनी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधे सनी देओल के बेटे करण देओल ने शुक्रवार को अपनी शादी के रिसेप्शन की कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में करण और दृशा एक साथ पोज देते दिख रहे हैं। करण काले रंग के टक्सीडो सूट में आकर्षक लग रहे थे, जबकि द्रिशा बेज रंग के गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "प्यार, दोस्ती, बंधन और एक साथ आगे बढ़ने की खूबसूरत यात्रा की शुरुआत। Thanks for entering my life as my better half!"

  • Jun 23, 2023 7:13 PM

    Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो में वापसी करेंगे पुनीत सुपरस्टार!

    पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस के इतिहास में शो में एंट्री करने के 24 घंटे के भीतर बेघर होने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं। अपने को-कंटेस्टेंट्स के साथ एक विवाद में फंसने के बाद उनको बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन अब, जैसा कि हम सुन रहे हैं, बिग बॉस ओटीटी 2 के निर्माता उन्हें शो में फिर से लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट की मानें तो वीकेंड का वॉर के दौरान पुनीत सुपरस्टार की बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री हो सकती है।

    Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो में वापसी करेंगे पुनीत सुपरस्टार!
  • Jun 23, 2023 6:13 PM

    'टीकू वेड्स शेरू' फ़िल्म आज हुई रिलीज

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर स्टारर फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' अमेज़न प्राइम वीडियो पर आई एक औसत फिल्म है। फिल्म की सेटिंग अनूठी है, लेकिन कहानी बेहद फीकी। फिल्मीबीटी की ओर से 'टीकू वेड्स शेरू' को 2 स्टार।

    'टीकू वेड्स शेरू' फ़िल्म आज हुई रिलीज
  • Jun 23, 2023 5:03 PM

    राजीव खंडेलवाल ने भी फिल्म इंडस्ट्री में झेला है कास्टिंग काउच, किया चौंकने वाला खुलासा

    हाल ही में फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आए अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउस को लेकर खुलकर बातें की हैं। उन्होंने कहा- "कास्टिंग काउच लड़कों के साथ भी होता है, लेकिन लड़के ज्यादा इस बारे में बात नहीं करते और यह भी है कि लड़कियां जब कास्टिंग काउच के बारे में कहती हैं तो उन्हें ज्यादा गंभीरता से लिया जाता है। मेरे साथ भी कास्टिंग काउच हो चुका है, लेकिन हमारे समाज को लगता है, हां ठीक है, लड़का है, मैनेज कर लिया होगा इसने।"

    राजीव खंडेलवाल ने भी फिल्म इंडस्ट्री में झेला है कास्टिंग काउच, किया चौंकने वाला खुलासा
  • Jun 23, 2023 4:45 PM

    भगवा बिकिनी पहन पूल में बोल्ड हुई कोरियोग्राफर

    भगवा रंग की बिकिनी में बोल्ड होतीं शक्ति मोहन ने कभी पानी के अंदर पोज दिए तो काफी बाहर आकर तापमान को कुछ डिग्री बढ़ाने का काम किया। शक्ति मोहन ने पूल के बाहर बैठ बैठकर ऐसे पोज दिए हैं कि लोग कमेंट्स करन पर मजबूर हो गए हैं।

    भगवा बिकिनी पहन पूल में बोल्ड हुई कोरियोग्राफर
  • Jun 23, 2023 4:03 PM

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी

    सुहाना खान ने अलीबाग में तीन घरों के साथ 1.5 एकड़ की ये प्रॉपर्टी 12.91 करोड़ रुपये में खरीदी है। बता दें, पूरी जमीन 1.5 एकड़ की है, जिसमें 1,750 स्क्वेयर फीट में घर बना हुआ है। यह प्रॉपर्टी समुंद्र ने किनारे है। खास बात है कि इसी इलाके में सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण की प्रॉपर्टी भी हैं।

  • Jun 23, 2023 3:22 PM

    कौन था पाकिस्तानी लड़का सुलेमान दाऊद?

    टाइटैनिक पनडुब्बी में लापता पाकिस्तानी लड़का सुलेमान कारोबारी शहजादा दाऊद का बेटा है। वो काफी रहीस हैं और अपने साथियों के साथ वो टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए निकला था। दोनों पिता और बेटे साथ में थे कि तभी सबमरीन रास्ते से गायब हो गई और इसका पता नहीं चल पाया है। अब कहा जा रहा है कि ये सबमरीन किसी हादसे का शिकार हो गई। लोग और मीडिया सभी को मृत मान चुकी है क्योंकि इस सबमरीन में सिर्फ 96 घंटे का लाइफ सपोर्ट होता है।

  • Jun 23, 2023 2:01 PM

    OTT पर आ गई सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान'

    इसी साल सलमान खान और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' रिलीज हुई थी, जिसे फैंस का मिला जुला रिएक्शन मिला था। हालांकि, इस फिल्म ने कमाई तो कर ली थी लेकिन इसे सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं कहा जा सकता है। अब ये फिल्म Zee5 पर स्ट्रीम हो गई है।

  • Jun 23, 2023 1:36 PM

    प्रोजेक्ट के के सेट से लीक हुआ अमिताभ बच्चन का धांसू लुक

    सुपरस्टार प्रभास का स्टारडम कम नहीं हुआ है। इस बीच एक्टर की अगली फिल्म को लेकर खासा बज बनने लगा है। सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अगली फिल्मों प्रोजेक्ट के और सालार में बिजी है। हाल ही में प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का एक लुक हाल ही में सामने आया है। इस लुक में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के काफी लंबे और सफेद बाल नजर आ रहे हैं। साथ ही उनका चेहरा काफी गंभीर है।

  • Jun 23, 2023 1:05 PM

    विक्रम भट्ट का कहना है कि वो कन्फ्यूज हैं कि आदिपुरुष रामायण है या नहीं

    टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू के दौरान विक्रम भट्ट ने कहा, 'सबसे पहले, मैं इस बात को लेकर असमंजस में हूं कि आदिपुरुष रामायण है या नहीं। मुझे बताया गया है कि डिस्क्लेमर की शुरुआत में ही बताया गया था कि यह रामायण नहीं है, यह रामायण से प्रेरित है। साथ ही वे एक सीट हनुमान जी के लिए भी रखना चाहते हैं क्योंकि जहां भी रामायण होती है वहां हनुमान जी होते हैं। इसलिए, यह रामायण है या नहीं, यह निर्माताओं को तय करना है।'

  • Jun 23, 2023 12:23 PM

    CID का ये एक्टर अब एक्टिंग छोड़कर कर रहा प्रोफेसरगिरि, इस यूनिवर्सिटी में अब करवा रहे पढ़ाई

    CID की टीम काफी अनोखी थी, जिसमें दया और अभिजीत जैसे सख्त व्यक्ति, कॉमेडी साइडकिक फ्रेडी और विवेक जैसे यंग अधिकारी थे, जिन्होंने निडर होकर अपराधियों को पकड़ने के लिए साहसी स्टंट किए। जबकि टीम ने समय के साथ अपने युवा अधिकारियों की लाइनअप में बदलाव देखा, इंस्पेक्टर विवेक सबसे लंबे समय तक मौजूद रहे। लेकिन अब विवेक ने एक्टिंग से हाय-तौबा कर ली है।

    CID का ये एक्टर अब एक्टिंग छोड़कर कर रहा प्रोफेसरगिरि, इस यूनिवर्सिटी में अब करवा रहे पढ़ाई
  • Jun 23, 2023 11:34 AM

    मनोज मुंतसिर के बाद अब 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर को भी मिला पुलिस प्रोटेक्शन

    'आदिपुरुष' लगातार ट्रोल हो रही है। ऐसे बहुत से राम भक्त हैं जो इस फिल्म को लेकर काफी रोष में हैं और इस बीच खबर आ रही है कि 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत को भी पुलिस ने सुरक्षा प्रदान की है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक सोर्स ने खुलासा करते हुए बताया कि ओम राउत के साथ सशस्त्र पुलिसकर्मी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "ओम राउत के साथ चार कांस्टेबल और एक पुलिसकर्मी लगातार नजर आ रहे हैं। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ओम ने खुद सुरक्षा की मांग की थी या फिर विरोध को देखते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई है।"

  • Jun 23, 2023 10:55 AM

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खरीदी 12.91 की प्रॉपर्टी

    एक रिपोर्ट में सामने आया है कि सुहाना खान ने अलीबाग के थाल गांव में एक फार्म खरीदा है। स्टार किड ने कथित तौर पर 1.5 एकड़ कृषि भूमि और उस पर 2,218 वर्ग फुट की इमारत खरीदी है। इसकी प्रॉपर्टी की कीमत 12.91 करोड़ बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस प्रॉपर्टी के लिए सुहाना ने 77.46 रुपए की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई है।

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने खरीदी 12.91 की प्रॉपर्टी
  • Jun 23, 2023 10:23 AM

    नेपाल कोर्ट ने Adipurush से हटाया बैन, भड़के हुए मेयर ने दे डाली इतनी बड़ी धमकी?

    गुरुवार को नेपाल कोर्ट ने सभी हिंदी फिल्मों से बैन हटा दिया और इस लिस्ट में विवादित फिल्म आदिपुरुष भी शामिल है। अदालत ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि देश के सेंसर बोर्ड द्वारा पारित फिल्मों की किसी भी स्क्रीनिंग को न रोका जाए। लेकिन, काठमांडू के मेयर आदिपुरुष के एक डायलॉग के कारण फिल्म की स्क्रीनिंग के खिलाफ हैं, जिसमें सीता को 'भारत की बेटी' बताया गया है।

    नेपाल कोर्ट ने Adipurush से हटाया बैन, भड़के हुए मेयर ने दे डाली इतनी बड़ी धमकी?
  • Jun 23, 2023 10:14 AM

    महाभारत के एक्टर ने भी कर दी 'आदिपुरुष' की बुराई

    महाभारत एक्टर गजेंद्र चौहान ने ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' की आलोचना की है। इंडिया टुडे से बातचीत के दौरान गजेंद्र चौहान ने कहा, 'मैंने इस फिल्म को देखने के लिए टिकट बुक किया था, लेकिन किसी कारण से मेरी अंतरात्मा ने यह मानने से इनकार कर दिया कि मुझे इसे थिएटर में जाकर देखना चाहिए। दरअसल, ट्रेलर और छोटी क्लिप में सब कुछ देखने के बाद मुझे एहसास हुआ कि यह फिल्म इसके लायक नहीं है। मैं अपनी मान्यताओं से समझौता नहीं करना चाहता। मैं भगवान राम को भगवान श्री राम के रूप में देखना चाहता हूं।'

    महाभारत के एक्टर ने भी कर दी 'आदिपुरुष' की बुराई
  • Jun 23, 2023 10:07 AM

    सई विराट की मौत की खबर के बीच शो की एक हसीना ने दी फैंस को गुड न्यूज, आएशा से है इसका खास कनेक्शन

    Tanvi Thakker Delivery: 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस जो शो में विराट चव्हाण की बुआ का रोल निभाती थीं, तन्वी ठक्कर और उनके पति आदित्य कपाड़िया ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं लेकिन हर कोई जानना चाह रहा है कि इस बच्चे का सई यानी आएशा सिंह से क्या कनेक्शन है?

    सई विराट की मौत की खबर के बीच शो की एक हसीना ने दी फैंस को गुड न्यूज, आएशा से है इसका खास कनेक्शन
  • Jun 23, 2023 9:25 AM

    बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद पुनीत सुपरस्टार ने बनाया रिकॉर्ड, MC Stan, शिव ठाकरे को भी छोड़ा पीछे

    Puneet Superstar Record: पुनीत सुपरस्टार ने बीबी हाउस में एंटर करते ही उन्होंने सारी सुर्खियां बटोर लीं। सलमान खान के शो में भले ही कंटेस्टेंट्स को पुनीत सुपरस्टार की हरकतें पसंद नहीं आई हों, लेकिन उनके एलिमिनेशन के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका समर्थन किया है और उन्हीं की मदद से उन्होंने एक रिकॉर्डतोड़ काम कर लिया है।

    बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद पुनीत सुपरस्टार ने बनाया रिकॉर्ड, MC Stan, शिव ठाकरे को भी छोड़ा पीछे

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X