CID का ये एक्टर अब एक्टिंग छोड़कर कर रहा प्रोफेसरगिरि, इस यूनिवर्सिटी में अब करवा रहे पढ़ाई

Vivek Mashru Career

Vivek Mashru Career: 90 के दशक का लोकप्रिय क्राइम-सॉल्विंग शो सीआईडी आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। ACP प्रद्युम्न और उनकी प्रतिभाशाली जासूसों की टीम ने कई सालों तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया क्योंकि उन्होंने अपहरण से लेकर हत्याओं तक के रहस्यों को उजागर किया, यहां तक कि कभी-कभी सेलिब्रिटी कैमियो भी इस शो की जान बढ़ा देते थे।

CID का हिस्सा थे विवेक

इस शो की टीम काफी अनोखी थी, जिसमें दया और अभिजीत जैसे सख्त व्यक्ति, कॉमेडी साइडकिक फ्रेडी और विवेक जैसे यंग अधिकारी थे, जिन्होंने निडर होकर अपराधियों को पकड़ने के लिए साहसी स्टंट किए। जबकि टीम ने समय के साथ अपने युवा अधिकारियों की लाइनअप में बदलाव देखा, इंस्पेक्टर विवेक सबसे लंबे समय तक मौजूद रहे। लेकिन अब विवेक ने एक्टिंग से हाय-तौबा कर ली है।

कॉलेज के प्रोफेसर हैं विवेक

जी हां, एक दिन इंस्पेक्टर विवेक ने अचानक एक्टिंग को अलविदा कहने का फैसला किया और CID को छोड़ दिया। एक्टिंग करियर को छोड़ने के बाद उन्होंने करियर की एक नई राह शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विवेक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक मशरू इन दिनों, वह बैंगलोर में सीएमआर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे कॉमन कोर करिकुलम विभाग के डायरेक्टर के प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत हैं।

एक ट्वीट से शुरू हुई कहानी

ऐसा माना जा रहा है कि विवेक मशरू के बारे में ये कहानी एक ट्वीट के जरिए शुरू हुई, जब एक यूजर ने विवेक की पुरानी फोटो शेयर करके लिखा- "अगर आप इन्हें जानते हैं तो आपका बचपन शानदार रहा है।" इस ट्वीट पर एक यूजर का जवाब सामने आया कि ये उनके भाई के कॉलेज में प्रोफेसर हैं। इसके बाद ये खबर तेजी से फैल गई। इन्ही सबके बीच विवेक ने इन ट्वीट्स का जवाब देकर कहा कि "मैंने जो कुछ भी छोटा सा काम किया है, उसके लिए मिले आपके प्यार और तारीफ के लिए शुक्रिया।" इस ट्वीट ने फिर लोगों को मजबूर कर दिया कि वो विवेक के बारे में और जानकारी निकालें और फिर जो सामने आया हो वो हैरान कर देने वाला था।

पढाई पर दिया ध्यान

लोगों ने विवेक के लिंक्डइन प्रोफाइल पर नजर डाली तो पता चला कि उन्होंने कुछ साल पहले टेक्सास यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट की उपाधि प्राप्त की थी। पिछले साल सीएमआर विश्वविद्यालय में शामिल होने से पहले, उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के मार्केटिंग विभागों में काम करने का अनुभव प्राप्त किया था।

More from Filmibeat

Read more about: vivek mashru cid
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X