Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो में वापसी करेंगे पुनीत सुपरस्टार? वीकेंड का वार के दौरान पलट सकता है गेम

Bigg Boss OTT 2: पुनीत सुपरस्टार बिग बॉस के इतिहास में शो में एंट्री करने के 24 घंटे के भीतर बेघर होने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं। अपने को-कंटेस्टेंट्स के साथ एक विवाद में फंसने के बाद लोकप्रिय YouTuber को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लेकिन अब, जैसा कि हम सुन रहे हैं, बिग बॉस ओटीटी 2 के निर्माता उन्हें शो में फिर से लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
बिग बॉस के घर से पुनीत के एविक्शन ने दर्शकों को बांधे रखा है और शो लगातार सुर्खियों में है। दरअसल, पुनीत के बेघर होते ही उनके फैन्स सोशल मीडिया पर नाराज़ नजर आए औ शो को ट्रोल करने लगे। लोगों ने सलमान खान को भी भला बुरा कहा।
सलमान खान मुझे देखकर घबरा गए थे
यहां तक की पुनीत ने भी बाहर आकर दिये इंटरव्यू में कहा कि सलमान उन्हें देखकर घबरा गए थे। पुनीत ने कहा, "सलमान भाई एकदम नर्वस हो गए थे। वो बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ इधर-उधर की बातें कर रहे थे। मैं गया तो उनको लगा कि कोई पागल आ चुका है। कोई टैलेंटेड बंदा आ चुका है। इसलिए वो चुपचाप ही खड़े रहे और मुझे एंट्री का रास्ता दिखा दिया।"
Recommended Video
वीकेंड का वॉर में होगी पुनीत की एंट्री
लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो वीकेंड का वॉर के दौरान पुनीत सुपरस्टार की बिग बॉस के घर में दोबारा एंट्री हो सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार उनके आने से कैसा हंगामा मचता है। बता दें, 17 जून को बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीज़न का प्रीमियर हुआ, और इसे सलमान खान होस्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications