Rajeev Khandelwal ने भी फिल्म इंडस्ट्री में झेला है कास्टिंग काउच, किया चौंकने वाला खुलासा

Rajeev Khandelwal on facing casting couch: हाल ही में फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आए अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कास्टिंग काउस को लेकर खुलकर बातें की हैं। टेलीविजन, फिल्में और ओटीटी में अपनी काम से पहचान बना चुके ये एक्टर 'रैट रेस' में विश्वास नहीं रखते।
शोबिज का लोकप्रिय चेहरा रहे राजीव खंडेलवाल कहते हैं कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में जगह बनाना जितना लड़कियों के लिए मुश्किल है, उतना लड़को के लिए भी है। लेकिन लड़कों के बारे में कोई ज्यादा बात नहीं करता।
लड़कों के लिए भी जगह बनाना मुश्किल है
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- "कास्टिंग काउच लड़कों के साथ भी होता है, लेकिन लड़के ज्यादा इस बारे में बात नहीं करते और यह भी है कि लड़कियां जब कास्टिंग काउच के बारे में कहती हैं तो उन्हें ज्यादा गंभीरता से लिया जाता है। मेरे साथ भी कास्टिंग काउच हो चुका है, लेकिन हमारे समाज को लगता है, हां ठीक है, लड़का है, मैनेज कर लिया होगा इसने।"
एक्टर ने आगे कहा, "लोग महिला सुरक्षा के बारे में बात करते हैं, लेकिन पुरुषों की भी अपनी चुनौतियां हैं। पुरुष इसे ज्यादा रिपोर्ट नहीं करते हैं और महिलाओं यदि इस बारे में बात करती हैं, तो उस पर ज्यादा चर्चा होती है।"
मैंने उस इंसान को अपने दिमाग में गाली दी
राजीव ने बताया कि लड़के ऐसी परिस्थितियों से जल्दी बाहर आ जाते हैं। उन्होंने कहा, जब मेरे साथ ऐसा हुआ तो मैंने अपमानित महसूस नहीं किया। मैंने अपने दिमाग में, उस इंसान को गाली दी और कहा- सॉरी बॉस, मैं यह सब नहीं करने वाला हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि अब महिलाएं भी पहले से ज्यादा स्ट्रॉग, कॉफिडेंट और स्मार्ट हो गई हैं.. और ऐसी परिस्थितियों से डील करना जानती हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











