..................... Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin fame actress tanvi thakker blessed with a baby boy first pic revealed - Hindi Filmibeat

सई विराट की मौत की खबर के बीच शो की एक हसीना ने दी फैंस को गुड न्यूज, आएशा सिंह से है इसका खास कनेक्शन

tanvi thakker

Tanvi Thakker Delivery: 'गुम है किसी के प्यार में' की एक्ट्रेस जो शो में विराट चव्हाण की बुआ का रोल निभाती थीं, तन्वी ठक्कर और उनके पति आदित्य कपाड़िया ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस खबर को जानने के बाद उनके फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं लेकिन हर कोई जानना चाह रहा है कि इस बच्चे का सई यानी आएशा सिंह से क्या कनेक्शन है?

तन्वी ने दी खुशखबरी

तन्वी ठक्कर एक बच्चे की मां बन गई हैं। 'एक दूसरे से करते प्यार हम' की एक्ट्रेस और उनके पति को 19 जून, 2023 को एक बेटे का जन्म हुआ। उन्होंने अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ खुशखबरी शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। नई मां ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चे की तस्वीर भी पोस्ट की, जिससे फैंस इस तस्वीर को देखकर उत्साहित हो गए। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया, "यह यहां से शुरू होता है।" इस फोटो में नए मम्मी पापा को अपने लाडले को निहारते हुए देखा जा सकता है। दोनों अपने बच्चे के आने से कितना खुश हैं, यह इस फोटो से साफ झलक रहा है।

आएशा और तन्वी के बेटे का कनेक्शन

अब बात करते हैं तन्वी ठक्कर के बेटे और आएशा सिंह के कनेक्शन की तो तन्वी ठक्कर के बेटे का जन्म 19 जून को हुआ है और इसी तारीख को 'गुम है किसी के प्यार में' की लीड एक्ट्रेस सई यानी आएशा सिंह का भी बर्थडे होता है। इस तरह से तन्वी के बच्चे का अपनी मां के को-स्टार के साथ एक खास रिश्ता पहले से ही जुड़ गया है।

तन्वी की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ

तन्वी ठक्कर के करियर की बात करें तो उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने 'पवित्र रिश्ता', 'बहू हमारी रजनीकांत', 'बेपनाह प्यार' और 'मधुबाला' जैसे शोज में अहम भूमिका निभाई है। तन्वी ठक्कर उस वक्त काफी ज्यादा खबरों में आई थीं जब उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी की थी और तन्वी के पति कोई और नहीं 90 दशक का मशहूर शो 'शाका लाका बूम बूम' में झुमरू की भूमिका निभाने वाला एक्टर है। इस शो में वो बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। आपको बता दें, तन्वी ने आदित्य से सगाई के सात साल बाद शादी की थी और अब वो 38 साल की उम्र में मां बनी हैं।

Read more about: ghum hai kisikey pyaar meiin
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X