..................... Bollywood Live News- Anushka Sharma reached the stadium to cheer RCB, Disha Patani shared pictures in swimsuit - Hindi Filmibeat

Bollywood Live News- RCB को चियर करने स्टेडियम पहुंचीं अनुष्का शर्मा, दिशा पटानी की इन तस्वीरों ने ढाया कहर

Anushka Sharma

Bollywood News In Hindi Live Updates, 5 May: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

LIVE Feed
  • May 5, 2024 6:54 PM

    पांच महीने के अंदर इस एक्टर संग दोबारा हुई धोखाधड़ी

    अनुभवी एक्टर राकेश बेदी के साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने और 85,000 रुपये ठगे जाने के महीनों बाद, उनकी पत्नी आराधना को अब मुंबई में इसी तरह के एक ऑनलाइन घोटाले में लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

    पांच महीने के अंदर इस एक्टर संग दोबारा हुई धोखाधड़ी
  • May 5, 2024 6:53 PM

    Shreyas Talpade ने बताया हार्ट अटैक का असली कारण

    श्रेयस तलपड़े को तब कार्डियक अरेस्ट आया जब उनकी कार ट्रैफिक में फंसी हुई थी। उनकी पत्नी दीप्ति मदद पाने में कामयाब रहीं और श्रेयस को डॉक्टरों ने आपातकालीन उपचार दिया। तब से अभिनेता अपने हेल्थ अपडेट्स को लेकर खबरों में थे। श्रेयस ने कहा, “मैं इस थ्योरी को नकारना नहीं चाहूंगा। कोविड वैक्सीन के बाद ही मुझे कुछ थकान और थकावट का अनुभव होने लगा। इसमें कुछ मात्रा में सच्चाई होनी चाहिए और हम इस थ्योरी को नकार नहीं सकते। यह कोविड या वैक्सीन हो सकता है, मुझे नहीं पता कि दोनों में से कौन सा है, लेकिन यह (मेरी स्थिति से) जुड़ा हुआ है।'

    Shreyas Talpade ने बताया हार्ट अटैक का असली कारण
  • May 5, 2024 5:34 PM

    Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को हुई ये गंभीर बीमारी

    ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर खुलासा किया कि उन्हें इन्फ्लूएंजा ए है। निक ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि वह अपनी बीमारी के कारण मंच पर परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

    Priyanka Chopra के पति Nick Jonas को हुई ये गंभीर बीमारी
  • May 5, 2024 5:33 PM

    Shahid Kapoor को इंडस्ट्री की एक नहीं दो बड़ी एक्ट्रेस ने दिया धोखा

    मीरा से शादी करने वाले कपूर ने नेहा धूपिया के साथ एक शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। एक्टर ने खुलासा किया कि शादी के बंधन में बंधने से पहले, प्यार की उनकी कोशिशें कई बार अनलकी साबित हुईं क्योंकि उनकी कुछ एक्स गर्लफ्रेंड ने उन्हें धोखा दिया था।

    Shahid Kapoor को इंडस्ट्री की एक नहीं दो बड़ी एक्ट्रेस ने दिया धोखा
  • May 5, 2024 2:23 PM

    Ananya Panday संग ब्रेकअप के बाद, पुराने प्यार के पास लौटे Aditya Roy Kapur?

    आदित्य और अनन्या के ब्रेकअप की खबरों की बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। आदित्य को रात में मुंबई में श्रद्धा के घर से बाहर निकलते हुए देखा गया। इस घटना ने नेटिजन्स का ध्यान खींचा, जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या वे वापस एक साथ आ गए हैं।

    Ananya Panday संग ब्रेकअप के बाद, पुराने प्यार के पास लौटे Aditya Roy Kapur?
  • May 5, 2024 2:21 PM

    माता सीता का रोल निभाएंगी कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora

    सोशल मीडिया पर अपने कमाल के डांस वीडियो को लेकर उनका नाम आए दिन चर्चा का विषय बनता रहता है। अब वो अपने डेब्यू की वजह से खबरों में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके डेब्यू के लिए पहला रोल भी ऑफर हो चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह अपनी पहली मूवी में रामायण की सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी।

    माता सीता का रोल निभाएंगी कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora
  • May 5, 2024 2:20 PM

    लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान पर फेंकी गई बोतल

    भारत की सबसे फेमस सिंगर्स में से एक सुनिधि चौहान को हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना का सामना करना पड़ा। हाल ही में उन्हें उत्तराखंड के देहरादून में अपने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक बोतल से चोट लग गई। जब सिंगर पर बोतल फेंकी गई तो वह हैरान हो गईं और म्यूजिक प्रोग्राम को बीच में ही रोक दिया।

    लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान पर फेंकी गई बोतल
  • May 5, 2024 12:12 PM

    Ananya Panday ने किया Aditya Roy Kapoor के साथ ब्रेकअप ?

    Ananya Panday broke up with Aditya Roy Kapur: चंकी पांडे की लाडली बेटी अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में एक खबर सामने आई है कि अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप कर लिया है। टाइम्स ने खुलासा किया है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। ई टाइम्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक- दोनों के एक करीबी दोस्त ने यह बताया है कि "लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। दोनों का रिश्ता काफी मजबूत चल रहा था, और ब्रेक-अप हम सभी के लिए एक झटके के रूप में आया है। दोनों का एक मित्र के रूप में रिश्ता है। अनन्या अब मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं बेशक,वह अपने नए प्यारे दोस्त के साथ समय बिता रही है और इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं।

    Ananya Panday ने किया Aditya Roy Kapoor के साथ ब्रेकअप ?
  • May 5, 2024 11:10 AM

    नवजोत सिंह सिद्धू बताया पत्नी का हाल, बोले-70 टांके खुल गए हैं और घाव ठीक हो रहा है...

    Navjot Singh Sidhu told how is his wife's condition: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने हाल ही में पत्नी साथ एक तस्वीर साझा की है। साथ ही अब उन्होंने पत्नी की हेल्थ भी दी है। पत्नी के साथ तस्वीर साझा करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू लिखते हैं। '70 टांके हटा दिए गए हैं और घाव ठीक हो रहा है……2.5 इंच का एक जगह है जिसमें रोजाना ड्रेसिंग की आवश्यकता होती है। डॉ. मनप्रीत थिंड की कुशल उनकी देखरेख कर रहे हैं... बेहद जरूरी और आगे के ईलाज को शुरू करने से पहले घाव के पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार किया जाता है। उम्मीद है कि योजना के अनुसार जल्द ही आगे का उपचार शुरू किया जाएग। 2 सप्ताह के भीतर पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद जता रहे हैं।

    नवजोत सिंह सिद्धू बताया पत्नी का हाल, बोले-70 टांके खुल गए हैं और घाव ठीक हो रहा है...
  • May 5, 2024 10:02 AM

    ये मोहतरमा कौन हैं ? कंगना रनौत पर तंज कसते नजर आए तेजस्वी यादव

    दरअसल कंगना प्रचार करते समय कंगना कहती हैं कि 'इनको खुद नहीं पता की ये कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं। यह बिगड़े शहजादों की पार्टी है। चाहें राहुल गांधी हो। जिन्हें चांद पर आलू उगाना है।' इसके बाद कंगना की जुबान फिसल जाती है और वह तेजस्वी यादव का नाम गलत लेकर कहती हैं कि 'चाहें तेजस्वी सूर्या हों जो गुंडागर्दी करते हैं। मछली उछाल उछालकर खाते हैं।' इसपर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर एक्स पर एक्ट्रेस कंगना रनौत के इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कंगना पर तंज भी कसा है। तेजस्वी यादव इस पोस्ट में लिखते हैं कि ये मोहतरमा कौन हैं ?

    ये मोहतरमा कौन हैं ? कंगना रनौत पर तंज कसते नजर आए तेजस्वी यादव
  • May 5, 2024 9:45 AM

    फिआंसे के साथ वेकेशन पर निकले अरमान मलिक, क्यूट जोड़ी ने जीता लोगों का दिल

    मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने पिछले साल यूट्यूबर आशना श्रॉफ के साथ सगाई कर ली थी। दोनों की खूबसूरत तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। फैन्स और सितारों ने दोनों को जमकर बधाई दी थी। वहीं हाल ही में अरमान मलिक को अपनी मंगेतर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लगता है कि दोनों वेकेशन के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों का बॉन्ड देखने को मिल रहा है। फिलहाल तो फैन्स दोनों की वेडिंग डेट जानने के लिए एक्साइटेड हैं।

  • May 5, 2024 7:43 AM

    चेहरे पर घूंघट, हाथों में कलीरे पहने खूबसूरत दुल्हन बनी नजर आईं सुष्मिता सेन, लोगों ने की जमकर तारीफ

    हाल ही में सुष्मिता सेन को रैंप पर उतरते देख गया। 48 साल की एक्ट्रेस ने रैंप पर आते ही ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग तो उनके दीवाने हो गए। जी हां, इस इवेंट में एक्ट्रेस के चेहरे पर घूंघट, हाथों में कलीरे पहने नजर आईं। इसी के साथ ही गोल्डन आउटफिट सिर पर गजरा लगाए सुष्मिता सेन काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस अंदाज को देख लोग तो उनका तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

  • May 5, 2024 6:49 AM

    बेटे के जन्म के बाद RCB टीम को चियर करती दिखीं अनुष्का शर्मा

    सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लंबे समय से पर्दे और सोशल मीडिया से दूर हैं, लेकिन हाल ही में अनुष्का शर्मा को आरसीबी टीम को चियर करते देखा गया। खुले बाल शर्ट और ट्राउजर में न्यू मॉम अनुष्का शर्मा काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। अनुष्का शर्मा टीम की हर सफलता पर खुशी से उछलती और चियर करती नजर आईं। बता दें कि कुछ एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जो फैन्स को बेहद पसंद आ रही हैं।

    बेटे के जन्म के बाद RCB टीम को चियर करती दिखीं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं दिशा पटानी, दिशा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें वेकेशन की शेयर की हैं। इन तस्वीरों ने आते ही कहर ढा दिया है। जी हां, टू पीस में एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख फैन्स के होश उड़ गए हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। बता दें कि बीते दिन उनका एक स्कूटी चलाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो को देख फैन्स को हैरान ही रह गए थे।

इसी तरह की तमाम जानकारी के लिए आप दिनभर बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X