गाना गाकर स्टेज पर लोगों का मनोरंजन कर रही थीं Sunidhi Chauhan, तभी लोगों ने बोतल फेंक कर मारी और फिर...

Sunidhi Chauhan Hit With Bottle: भारत की सबसे फेमस सिंगर्स में से एक सुनिधि चौहान को हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना का सामना करना पड़ा। हाल ही में उन्हें उत्तराखंड के देहरादून में अपने लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक बोतल से चोट लग गई। जब सिंगर पर बोतल फेंकी गई तो वह हैरान हो गईं और म्यूजिक प्रोग्राम को बीच में ही रोक दिया।
एक वीडियो जो अब वायरल हो रहा है, उसमें सुनिधि को खचाखच भरे स्थान पर अपने हिट गाने गाते हुए देखा जा सकता है, और जैसे ही वह स्टेज के सेंटर में खड़ी थीं, भीड़ से उन पर एक बोतल फेंकी गई जो सीधे उनके हाथ पर लगी। ऐसा देख वो हैरान रह गईं।
सिंगर एक मिनट के लिए खड़ी की खड़ी रह गईं, लेकिन उन्होंने तुरंत अपना संभाला और तब जाकर उन्होंने इस मुद्दे को विनम्रता से निपटाने का फैसला किया। उन्होंने भीड़ से पूछा- "ये क्या हो रहा है? बोतल फेंकने से क्या होगा? दिखो रुक जायेगा। क्या आप वो चाहते हो?" भीड़ के उत्साह को देखकर लगा कि वो नहीं चाहते कि सुनिधि का शो रुके इसलिए सिंगर ने अपना परफॉर्मेंस जारी रखा।
नेटिज़न्स ने उनका समर्थन किया और कलाकारों को चोट पहुंचाने और उनका अनादर करने वाले लोगों को खरी-खोटी सुनाई। एक यूजर ने कमेंट किया कि, "यह देखकर दुख होता है। मैं महसूस कर सकता हूं कि एक कलाकार के रूप में वह क्या महसूस कर रही होंगी, जो लोगों के लिए परफॉर्म करने आई हैं, लेकिन फिर लोगों को देखो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यह इतना दयनीय व्यवहार है कि वह पूरे सम्मान की हकदार है।"
इस बीच, सुनिधि ने हाल ही में अपने दमदार प्रदर्शन से पूरे देश में तहलका मचा दिया है और लोग अक्सर उनके म्यूजकि प्रोग्राम्स की तुलना बाहर के म्यूजिक कॉन्सर्ट से करते देखे जाते हैं।
यह पहली बार नहीं है कि प्रशंसकों ने मंच पर किसी कलाकार के साथ दुर्व्यवहार किया है। इससे पहले कैलाश खेर पर उनके एक कॉन्सर्ट के दौरान बोतलों से हमला किया गया था। मुंबई में अपने शो के बाद सेल्फी के लिए सोनू निगम को भी घसीटा गया और उन पर हमला किया गया।
कुछ महीने पहले, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पर उनकी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के प्रमोशनल इवेंट के दौरान पत्थर फेंके गए थे।


Click it and Unblock the Notifications












