'70 टांके खुल गए हैं और घाव ठीक हो रहा है...', नवजोत सिंह सिद्धू बताया कि कैसी है अब पत्नी की हालत

Navjot Singh Sidhu

Navjot Singh Sidhu told how is his wife's condition: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने हाल ही में पत्नी के हाल को साझा किया है। दरअसल सिद्दू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कैंसर से जंग जीत चुकी हैं और अब जल्द रिकवर करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं हाल ही में पत्नी की हेल्थ अपडेट देते हुए सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी साथ एक तस्वीर साझा की है। साथ ही में एक नोट भी लिखा है।

कैसी है अब नवजोत कौर सिद्धू की तबियत
पत्नी के साथ तस्वीर साझा करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू लिखते हैं। '70 टांके हटा दिए गए हैं और घाव ठीक हो रहा है......2.5 इंच का एक जगह है जिसमें रोजाना ड्रेसिंग की आवश्यकता होती है। डॉ. मनप्रीत थिंड की कुशल उनकी देखरेख कर रहे हैं... बेहद जरूरी और आगे के ईलाज को शुरू करने से पहले घाव के पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार किया जाता है। उम्मीद है कि योजना के अनुसार जल्द ही आगे का उपचार शुरू किया जाएग। 2 सप्ताह के भीतर पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद जता रहे हैं।

नवजोत कौर ने किया था इमोशनल पोस्ट
दरअसल पिछली साल नवजोत कौर सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था। मैं बहुत खुश हूं मेरे पीईटी स्कैन के मुताबिक अब मुझे कैंसर मुक्त घोषित कर दिया गया है। अब मेरे पूरे शरीर का अंग दान संभव हो गया है। मैं सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं कि मैं अपने बाल दान कर सकी... बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था। इस कठिन समय में नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी का पूरा साथ दिया और उन्हें इस जंग से लड़ने में पूरी मदद की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X