Ananya Panday ने किया Aditya Roy Kapoor के साथ ब्रेकअप ? 1 महीने पहले हुई थी ये बात...

Ananya Panday

Ananya Panday broke up with Aditya Roy Kapur: चंकी पांडे की लाडली बेटी अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। जी हां, अनन्या का नाम अक्सर रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ लिया जाता रहा है। दोनों किसी भी इवेंट में फंक्शन में साथ जाते हैं। जिससे यह तो साफ था कि दोनों की बॉन्डिंग काफी स्ट्रांग है। दोनों को कई बार वेकेशन पर जाते भी देखा जाता रहा है। दोनों की जोड़ी फैन्स को भी बेहद पसंद आ रही थी, लेकिन अचानक से कुछ ऐसा हुआ दोनों के रिश्ते पर फुल स्टॉप लग गया है।

दोस्त ने किया खुलासा
जी हां, अनन्या और आदित्य के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। हाल ही में ई टाइम्स ने खुलासा किया है कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। ई टाइम्स के रिपोर्ट्स के मुताबिक- दोनों के एक करीबी दोस्त ने यह बताया है कि "लगभग एक महीने पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। दोनों का रिश्ता काफी मजबूत चल रहा था, और ब्रेक-अप हम सभी के लिए एक झटके के रूप में आया है। दोनों का एक मित्र के रूप में रिश्ता है। अनन्या अब मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं बेशक,वह अपने नए प्यारे दोस्त के साथ समय बिता रही है और इस स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं।

रिश्ता नहीं किया था पब्लिक
आपको बता दें कि अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर दोनों ने ही अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था, लेकिन दोनों का साथ में होना यह फैन्स को बेहद पसंद आता था, लेकिन अब दोनों के ब्रेकअप की खबर फैन्स के लिए किसी झटके से कम नहीं है। आपको बता दें कि आदित्य रॉय कपूर से पहले अनन्या पांडे का नाम ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। दोनों साथ में खाली पीली में नजर आ चुके हैं। बता दें कि अब ईशान खट्टर मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X