माता सीता का रोल निभाएंगी कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora, बताया डायरेक्टर ने क्या देखकर किया साइन

anjali arora

Anjali Arora As Sita: अपनी दिलकश रील्स से लोगों के दिलों पर जादू चलाने वाली अंजलि अरोड़ा अब अपनी एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों में घर करेंगी। हाल ही में एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अंजलि अरोड़ा को माता सीता का रोल ऑफर हुआ है।

सोशल मीडिया पर अपने कमाल के डांस वीडियो को लेकर उनका नाम आए दिन चर्चा का विषय बनता रहता है। अब वो अपने डेब्यू की वजह से खबरों में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें उनके डेब्यू के लिए पहला रोल भी ऑफर हो चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि वह अपनी पहली मूवी में रामायण की सीता का किरदार निभाती नजर आएंगी।

अंजलि अरोड़ा ने भरी हामी

हाल ही में ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने फिल्म डेब्यू को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा- "मैं इस रोल की पेशकश से धन्य महसूस कर रही हूं। देवी सीता का कैरेक्टर इतना पवित्र है कि इसे कोई भी नकार नहीं सकता। मै यह जानना चाहती थी कि डायरेक्टर ने मुझे ही क्यों चुना, मैंने उनसे पूछा, और उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ एक्ट्रेस को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें मैं भी शामिल हूं। मेरा मानना है कि उन्होंने मुझमें कुछ ऐसा देखा, जिससे उन्हें यकीन हो गया कि मैं किरदार के साथ न्याय कर सकती हूं। मुझे पिछले महीने फाइनल किया गया था, और तब से, मैं वीडियो देख रही हूं, पढ़ रही हूं और वर्कशॉप अटेंड कर रही हूं। मैं किरदार के साथ न्याय करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।"

ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क

एक इंफ्लुएंसर के रूप में अंजलि को काफी हद तक ट्रोलिंग और विवादों का सामना करना पड़ा है। उनसे पूछा गया कि क्या उनकी सोशल मीडिया पर मौजूदगी भगवान के किरदार को निभाने में बाधा बन सकती है? तो उन्होंने जवाब दिया- "मैं लोगों की मानसिकता नहीं बदल सकती। एक एक्टर के रूप में, मुझे जो भी रोल मिलता है, मैं उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। इसके अलावा, हम ट्रोल्स को रोक नहीं सकते, क्योंकि उनका मानना है कि उन्हें हमें ट्रोल करने का अधिकार है। मेरी सोशल मीडिया इमेज का मेरी एक्टिंग से कोई लेना-देना नहीं है और यह मेरे परफॉर्मेंस को प्रभावित नहीं करेगी; मेरा गोल दूसरों से वेलिडेशन मांगने के बजाय खुद को साबित करना है।

More from Filmibeat

Read more about: anjali arora ramayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X