पांच महीने के अंदर इस एक्टर संग दोबारा हुई धोखाधड़ी, पहले हजारों गंवाए, अब लाखों की लगी चपत, बिना OTP ही...

Rakesh Bedi Cyber Fraud: अनुभवी एक्टर राकेश बेदी के साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने और 85,000 रुपये ठगे जाने के महीनों बाद, उनकी पत्नी आराधना को अब मुंबई में इसी तरह के एक ऑनलाइन घोटाले में लगभग 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
रिपोर्टों के अनुसार, एक अज्ञात कॉलर ने आराधना के पास फोन किया और उन्हें बताया कि उनके खाते में गलती से 4.98 लाख रुपये जमा हो गए हैं और ट्राजक्शन को रिवर्स करने के लिए उन्हें एक ओटीपी मिलेगा।
जैसे ही कॉल करने वाले ने ओटीपी के बारे में बताया, आराधना थोड़ी परेशान हुईं और उन्होंने कॉल काट दी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि असल में उनके बैंक खाते से 4.98 लाख रुपये डेबिट हो गए थे। आराधना ने अब ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और इस तथ्य ने अधिकारियों को परेशानी में डाल दिया है कि ओटीपी शेयर नहीं करने के बावजूद उनके खाते से पैसे कैसे निकाल लिए गए।
यह घटना परिवार के लिए एक बड़ा झटका थी क्योंकि दिसंबर 2023 में ही राकेश बेदी को एक जालसाज ने भारतीय सेना का जवान होने का दावा करके धोखा दिया था। जालसाज ने कथित तौर पर बेदी के पुणे वाले एक फ्लैट को खरीदने में इंट्रेस्ट दिखाया था और लेनदेन शुरू करने के लिए, उसने एक्टर से Google Pay के माध्यम से 1 रुपये भेजने के लिए कहा था।
बाद में, उनके बैंक खाते के 'आर्मी अकाउंट' होने जैसे बहाने का इस्तेमाल करके, जालसाज ने बेदी को 85,000 रुपये भेजने के लिए कहा। बेदी को उस शख्स के फ्रॉड होने का शक हुआ तो उन्होंने उससे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की। तो धोखेबाज ने कम्यूनिकेशन के सभी माध्यम बंद कर दिए, जिससे एख्टर को पुलिस के पास जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











