पोलैंड में हिंदी फिल्म महोत्सव आरंभ

By Staff

Taren Zameen Par showing at Poland Hindi Film Festival
पोलैंड में हिंदी फिल्मों का सात दिवसीय महोत्सव सोमवार को आरंभ हो गया। इस दौरान देश के 12 अलग-अलग शहरों में हिंदी फिल्में दिखाई जाएंगी।

पोलैंड में हिंदी फिल्मों का सात दिवसीय महोत्सव सोमवार को आरंभ हो गया। इस दौरान देश के 12 अलग-अलग शहरों में हिंदी फिल्में दिखाई जाएंगी।

'एक्सपीरियेंस द रियल टेस्ट ऑफ इंडिया' नामक इस महोत्सव का आयोजन इंडो-पोलिश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईपीसीसीआई) तथा ईपेलपोल इंटरटेनमेंट संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

महोत्सव की शुरुआत सोमवार को दीपा मेहता की फिल्म 'वाटर' के प्रदर्शन से हुई। महोत्सव के दौरान कम से कम सात नई हिंदी फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। जिनमें 'तारे जमीं पर', 'दोस्ताना', 'आउटसोस्र्ड', 'हैलो' और 'टशन' आदि फिल्में शामिल हैं।

आईपीसीसीआई के प्रमुख जे.जे. सिंह ने कहा, "आमतौर पर छोटे शहरों के लोग बॉलीवुड की महत्वपूर्ण फिल्मों को देखने से वंचित रह जाते हैं। इसलिए इस बार हमने कोशिश की है कि देश के अधिकांश लोग इन हिंदी फिल्मों को देख सकें।"

भारत-पोलैंड सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जानसुज क्रिजोवस्की ने कहा कि पूर्वी यूरोप में पोलैंड एक ऐसा देश है जहां हिंदी फिल्मों के चाहने वाले भारी संख्या में मौजूद हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X