दिलजीत दोसांझ- कंगना रनौत की फाइट में कूदा बॅालीवुड,बोला- शर्म करो, माफी मांगो, सेलेब्स रिएक्शन
किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर वॅार एक लड़ाई में बदल गया है। कंगना रनौत ने 80 साल की एक महिला बुजुर्ग पर अपनी तीखी टिप्पणी की। किसान आंदोलन में शामिल होने वाली मनिंदर कौर नाम की महिला का रेट कंगना रनौत ने 100 रूपया बताया।
उन्होंने महिला को सीएए प्रोटेस्ट की बिलकिस बानो बताया था। इसी के बाद दिलजीत दोसांझ ने कंगना पर पलटवार करते हुए उन्हें करारा जवाब दिया। इसके बाद कंगना रनौत ने करण जौहर के नाम को दिलजीत के नाम से जोड़ा और लिखा कि ओ करण जौहर के पालतू। जो दादी शाहीन बाग में अपनी नागरिकता के लिए प्रदर्शन कर रही थीं।

वही बिल्कीस बानो दादी जी, किसानों के लिए भी प्रदर्शन करते हुए दिखीं। महिंदर कौर जी को तो मैं जानती भी नहीं। क्या ड्रामा चलाया हुआ है तुम लोगों ने। इसे तुरंत बंद करो। इसके बाद खुद को पालतू कहे जाने पर दिलजीत दोसांझ ने ऐसा जवाब दिया। जिसके समर्थन में बॅालीवुड के कई सेलेब्स ने अपने रिएक्शन दिए जो कि चर्चा में है।


Click it and Unblock the Notifications











