बॉलीवुड की फिल्मों पर चढ़ा '3 डी' टशन

हॉलीवुड की 3 डी फिल्मों के जबरदस्त व्यवसाय करने के बाद बॉलीवुड ने भी उनका रुख किया है। पिछली 3 डी फिल्मों को सफलता न मिलने के बावजूद बॉलीवुड इसी दिशा में कदम आगे बढ़ा रहा है।

इस समय 3 डी फिल्मों के प्रारूप में डेंजरस इश्क, जोकर, एबीसीडी, राज 3 और शेर खान हैं। एबीसीडी के निर्माता रेमो डिसूजा का मानना है कि सही दिशा में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसके लिए हांटेड का उदाहरण दिया।

रेमो ने कहा, हांटेड इसलिए सफल हुई क्योंकि इसे 3 डी में फिल्माया गया। जबकि डॉन 2 और रा वन इसलिए अच्छा व्यवसाय नहीं कर सकीं क्यों उन्हें 2 डी से 3 डी में बदला गया था। उन्होंने कहा कि 3 डी फिल्मों के निर्माण में धन के अलावा समय भी अधिक लगता है।

अक्षय कुमार एवं सोनाक्षी सिन्हा के साथ जोकर बना रहे निर्देशक शिरीष कुंदर ने कहा, 3 डी में फिल्म की शूटिंग में आसान काम नहीं है। इसमें समय अधिक लगता है। हम बड़े कलाकारों का समय खराब नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि इससे अच्छा 2 डी से 3 डी में बदलना ज्यादा आसान काम है। कुंदर ने कहा, 3 डी फिल्मों में आप ब्रैड पिट और टॉम क्रूज को नहीं देखेंगे। आप अवतार जैसी फिल्मों को 3 डी में देखेंगे जिसमें नये कलाकार रहते हैं।

इस बात से रेमो भी सहमति जताते हैं। लेकिन डेंजरस इश्क, राज 3 बना रहे विक्रम भट्ट इससे असहमति जताते हैं। भट्ट ने कहा, 3 डी फिल्मों का निर्देशन शानदार चीज है। मैं इमरान हाशमी, करिश्मा कपूर और बिपाशा बसु के साथ 3 डी फिल्मों पर काम कर रहा हूं। मैं नहीं समझता कि बड़े कलाकार इन फिल्मों में काम नहीं करना चाहेंगे। इन फिल्मों के निर्माण में बजट बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कुंदर ने कहा कि नई तकनीक को अपनाने में समय लगेगा लेकिन यह बहुत महंगा है। भट्ट भी इससे सहमति जताते हुए कहते हैं कि फिल्म की लागत का 40 फीसदी 3 डी फिल्मों के निर्माण में लगता है। भले ही 3डी फिल्मों को जबरदस्त सफलता नहीं मिली हो फिल्मकार इसके उज्जवल भविष्य के प्रति आशान्वित हैं।

थियेटर में 3 डी फिल्मों के लिए उपलब्ध सुविधाओं पर स्कैबल इंटरटेनमेंट के रंजीप ठाकुर कहते हैं, वर्तमान में मल्टीप्लेक्सेज में 3 डी फिल्मों के लिए दो स्क्रीन उपलब्ध हैं।

पीवीआर के मुख्यकार्यकारी अधिकारी प्रमोद अरोड़ा ने कहा कि बॉलीवुड की तुलना में हॉलीवुड की 3 डी फिल्मों में लोगों को आकर्षित करने की क्षमता अधिक होती है क्योंकि उनकी विषयवस्तु अच्छी होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X