Bollywood Hindi News Live: KKR की जीत के बाद झूम उठा खान परिवार, बॉक्स ऑफिस पर फुस्स रही 'भैया जी'

Bollywood 27 may live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करते हैं आईपीएल की जी हां, क्योंकि आईपीएल का खुमार हर एक पर देखा जा सकता है। केकेआर की जीत के बाद खान परिवार खुशी से झूम उठा है। हर कोई एक दूसरे को बधाई दे रहा है वहीं दूसरी ओर मनोज बाजपेयी की फिल्म भैया जी ब़ॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई फुस्स रही है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही केकेआर टीम जीतती है शाहरुख खान सबसे पहले उठकर अपनी लेडी लक गौरी खान का माथा चूमते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। वहीं दूसरी ओर सुहाना खान भी इमोशनल हो जाती हैं। किंग खान अपनी बेटी को भी गले से लगाते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। इस खास मौके पर पूरा खान परिवार काफी खुश नजर आता है। बता दें कि फैन्स भी किंग खान को बधाई देते नहीं थक रहे हैं।

मनोज बायपेयी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने न 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने फिल्म ने तीसरे दिन 1.90 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। हीं अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का बजट 20 करोड रुपये का बताया जा रहा है। जबकि फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी कम है।

LIVE Feed
  • May 27, 2024 8:41 PM

    निया शर्मा ने किए सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन

    निया शर्मा (Nia Sharma) जल्द ही टीवी पर कमबैक कर रही हैं। वह सीरियल सुहागन चुडै़ल में नजर आएंगी। शो शुरू होने से पहले निया ने सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो मंदिर के अंदर से सामने आया है।

  • May 27, 2024 8:41 PM

    बॉलीवुड नहीं करेंगी दीपिका सिंह?

    टीवी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Dipika Singh) ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि वह टीवी करने में काफी ज्यादा खुश हैं। दीपिका ने कहा कि टीवी में काम करने पर मुझे इज्जत मिली है और मैं यहां का काम जानती हूं। इसलिए मैं टीवी करने में कंफर्टेबल हूं।

  • May 27, 2024 8:38 PM

    जान की धमकी मिलने के बाद इस एक्टर ने मांगी पुलिस सिक्योरिटी

    दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'हमारे बारह' के कलाकारों और क्रू को सोशल मीडिया पर बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद मुंबई पुलिस से सुरक्षा का देने के लिए रिक्वेस्ट की है।

    जान की धमकी मिलने के बाद इस एक्टर ने मांगी पुलिस सिक्योरिटी
  • May 27, 2024 8:35 PM

    'एक था राजा, एक थी रानी लेकिन...'

    करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' का टीजर रिलीज किया है जिसके बाद फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। फिल्म के टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दो अलग-अलग जाति के लड़के और लड़की को प्यार हो जाता है लेकिन उन्हें प्रेम कहानी पूरी नहीं हो पाती है। टीजर के बैकग्राउंड में लड़का कहता है, 'जो सपना तुम देख रही हो विधि, उसमें मेरे लिए कोई जगह नहीं है।' इस पर लड़की कहती है, 'तो फिर तुम ही बता दो नीलेश कि इन फीलिंग्स का क्या करूं?'

  • May 27, 2024 8:34 PM

    फाइनल से वायरल हुआ आर्यन खान का वीडियो

    कोलकाता नाइटराइडर्स की आईपीएल 2024 के फाइनल में जीत के जश्न के तमाम वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शाहरुख खान की फैमिली में उनकी पत्नी गौरी खान, बड़े बेटे आर्यन खान, छोटे बेटे अबराम खान और बेटी सुहाना खान की खुशी की झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। दरअसल, वह वीडियो में हंसते-मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, आर्यन खान को हमेशा सीरियल देखा जाता है। आर्यन खान चाहे कहीं भी स्पॉट हों उनके चेहरे में गंभीरता ही नजर आती हैं।

  • May 27, 2024 5:37 PM

    कौन है Munawar Faruqui की दूसरी बीवी?

    हालांकि कॉमेडियन की दूसरी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन जितनी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, महज़बीन मुंबई की रहने वाली एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने झलक दिखला जा 11 में धनश्री वर्मा के साथ मिलकर काम किया है और एक लोकप्रिय सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं।

    कौन है Munawar Faruqui की दूसरी बीवी?
  • May 27, 2024 5:36 PM

    शादी के तीन महीने बाद ही आई तलाक की नौबत?

    दिव्या अग्रवाल ने अपने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ तलाक की अफवाहें उड़ा दी हैं। ये अफवाहें तब उड़ीं, जब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से पति अपूर्व के साथ अपनी सभी तस्वीरें हटा दीं। दिव्या की इस हरकत के बाद लोग हैरान हो गए हैं।

    शादी के तीन महीने बाद ही आई तलाक की नौबत?
  • May 27, 2024 5:34 PM

    Anant Ambani और Radhika Merchant के प्री वेडिंग फंक्शन का इनविटेशन कार्ड हुआ लीक

    हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए इनविटेशन कार्ड के अनुसार, जश्न 29 मई से 1 जून के बीच साउथ फ्रांस के बीच पर एक क्रूज जहाज पर होगा। इस इनविटेशन कार्ड को देखने के बाद एक बार फिर से लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। लोग देखना चाहते हैं कि इस बार की प्री वेडिंग फेस्टिविटीज कितनी शानदार होने वाली हैं।

    Anant Ambani और Radhika Merchant के प्री वेडिंग फंक्शन का इनविटेशन कार्ड हुआ लीक
  • May 27, 2024 3:57 PM

    Dhadak 2- करण जौहर ने कर दिया धड़क 2 का ऐलान

    इस पोस्टर में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी नजर आ रहे हैं। शाज़िया इकबाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 22 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट में सिद्धांत और तृप्ति के किरदार एक-दूसरे को पकड़े नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्टर में आपको सुनाई देगा कि, "जो सपना तुम देख रही हो विधि उसमें मेरे लिए कोई जगह नहीं है।"

  • May 27, 2024 3:54 PM

    Dhadak 2- करण जौहर ने कर दिया धड़क 2 का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ तृप्ति डिमरी करेंगी रोमांस!

    करण जौहर ने मन बना लिया है कि वो अब लगातार धमाके करते रहेंगे। यही कारण है कि उन्होने एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया है। बता दें कि निर्माता धड़क 2 बनाने वाले हैं जिसमें सिद्धांत चतुवेर्दी और तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर प्रोडक्शन हाउस की तरफ इंकार किया गया था। करण जौहर ने अभी अभी इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर पोस्ट किया है और फिल्म का ऐलान कर दिया है।

  • May 27, 2024 2:36 PM

    अपनी मां को खोने के बाद Janhvi Kapoor ने लिया टोटकों का सहारा, शुक्रवार के दिन नहीं करतीं ये काम

    जान्हवी ने कहा, "वह इस तरह की चीजों में विश्वास करती थीं, कुछ चीचें खास तारीखों या समय पर ही की जानी चाहिए, शुक्रवार को बाल न काटें क्योंकि इससे देवी लक्ष्मी घर में नहीं आएंगी और शुक्रवार को काले कपड़े पहनने से बचें। मैंने ऐसे अंधविश्वासों पर कभी विश्वास नहीं किया। हालांकि, उनके निधन के बाद, मैंने उन पर विश्वास करना शुरू कर दिया। हम सभी ने इन प्रथाओं का पालन किया क्योंकि मम्मा ने किया था, लेकिन उनके निधन के बाद, हमारी संस्कृति और इतिहास का हिंदू धर्म के साथ संबंध बढ़ गया है... मुझे लगता है कि मैंने हमारे धर्म में और ज्यादा दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया है।''

  • May 27, 2024 1:50 PM

    हॉलीवुड एक्टर की गोली मारकर हत्या, इस वजह से संदिग्धों ने कर दिया हमला?

    अभिनेता के एक दोस्त ने बताया कि तीन लोग उनकी कार से चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। जॉनी वेक्टर की मां स्कारलेट वेक्टर ने टीएमजेड को बताया कि चोरी करने के विरोध के दौरान एक्टर के साथ ये हादसा हुआ है। उनका कहना था कि अभिनेता ने संदिग्धों का सामना किया तो उन्होंने कोई लड़ाई नहीं की, लेकिन फिर भी उन्हें गोली मार दी गई। इस बीच तीनों घटनास्थल से भाग गए। इन संदिग्धों को लेकर कोई जानकारी पुलिस ने नहीं दी है और इसको पूरी तरह से गुप्त रखा गया है।

  • May 27, 2024 1:09 PM

    इस तारीख को रिलीज हो रही है 'धड़क 2', करण जौहर ने दिखाई झलक

    करण जौहर ने हाल ही में धड़क 2 का एक टीजर रिलीज किया है जिसमें देखा जा सकता है कि यह कहानी पहली फिल्म से एक दम अलग है। फिल्म में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी साथ में नजर आने जा रहे हैं। यह कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित है कि कैसे जात अलग होने की वजह से दो प्यार करने वाले मिल नहीं पाते हैं। बता दें कि यह फिल्म 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

  • May 27, 2024 11:40 AM

    प्री-वेडिंग के लिए स्पेन रवाना हुईं राधिका मर्चेंट, सादगी ने जीता दिल

    राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी का दूसरा प्री-वेडिंग फंक्शन स्पेन में होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फंक्शन में 800 मेहमानों के आने की रिपोर्ट बताई जा रही है। यह आलीशान क्रूज 3 दिनों में 4380 किमी की दूरी तय करेगा। यह क्रूज इटली से फ्रांस के लिए जाएगा। इस क्रूज पर 800 मेहमान 600 हॉस्पिटैलिटी स्टाफ समेत बाकी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि कई मेहमान स्पेन के लिए रवाना हो चुके हैं वहीं राधिका भी स्पेन के लिए निकली हैं। लोअर टीशर्ट में राधिका का सिंपल लुक देख लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की है।

  • May 27, 2024 10:43 AM

    गर्मी में पारा हाई करती दिखीं मौनी रॉय, शेयर कीं टू पीस में तस्वीरें

    वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय बीच किनारे मोनोकिनी के ऊपर ओवर साइज टॉप पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और नौ मेकअप लुक के साथ मौनी अपनी शानदार पर्सनालिटी दिखाती दिख रही हैं। उनका लुक और स्टाइल लोगों का दिल जीत रहा है। कभी मौनी पोज देती दिख रही हैं तो कभी मौनी वाटर स्पोर्ट्स करती नजर आ रही हैं। बता दें कि इन तस्वीरों के फैन्स ही क्या सितारे भी दीवाने हो गए है।

  • May 27, 2024 10:00 AM

    अनंत-राधिका का प्री वेडिंग का शेड्यूल आया सामने, इस फंक्शन में होंगी ये खासियत

    र्स के मुताबिक 29 से 30 मई तक दोनों का स्पेन में प्री-वेडिंग चलेगा। और इस दूसरे फंक्शन के लिए मेहमानों के आने का सिलसिला जारी हो चुका है। बता दें कि दोनों के फंक्शन का शेड्यूल भी सामने आ गया है। इस कार्ड में वेलकम से लेकर फंक्शन तक की सभी डीटेल्स शामिल हैं।

  • May 27, 2024 8:27 AM

    सलमान खान, रणवीर सिंह, धोनी और ये सितारे निकले अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग के लिए

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग के लिए सभी बॉलीवुड सितारे स्पेन जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में सलमान खान, धोनी, रणवीर सिंह समेत कई सितारे अनंत राधिका के दूसरे प्रीवेडिंग के लिए निकल रहे हैं। बताया जा रहा है कि आलिया और रणबीर बीती रात स्पेन के लिए निकले हैं। बता दें कि पिछली बार का प्री-वेडिंग जामनगर में नजर हुआ था जहां कई नामी सितारों और बिजनेसमैन ने शिरकत की थी। वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही होने जा रहा है।

  • May 27, 2024 8:06 AM

    आलिया भट्ट ने शेयर की बेटी साथ खूबसूरत तस्वीर, फैन्स बोले- मम्मी बेटी का खूबसूरत बॉन्ड

    आलिया भट्ट रणबीर कपूर को बेटी के साथ हाल ही में फ्लाइट पकड़ते देखा गया। ऐसा माना जा रहा है कि परिवार किसी वेकेशन पर जा रहा है। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मम्मी आलिया अपनी बेटी को स्टोरी सुनाती नजर आ रही हैं। दोनों का ये क्यूट बॉन्ड फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

  • May 27, 2024 7:30 AM

    तीसरे दिन भी फुस्स रही मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी'

    मनोज बायपेयी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने न 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने फिल्म ने तीसरे दिन 1.90 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। हीं अब तक के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का बजट 20 करोड रुपये का बताया जा रहा है। जबकि फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी कम है।

    तीसरे दिन भी फुस्स रही मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी'
  • May 27, 2024 7:29 AM

    KKR की जीत के बाद पिता को गले से लगाकर रोती दिखीं सुहाना खान

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही केकेआर टीम जीतती है शाहरुख खान सबसे पहले उठकर अपनी लेडी लक गौरी खान का माथा चूमते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। वहीं दूसरी ओर सुहाना खान भी इमोशनल हो जाती हैं। किंग खान अपनी बेटी को भी गले से लगाते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। इस खास मौके पर पूरा खान परिवार काफी खुश नजर आता है।

    KKR की जीत के बाद पिता को गले से लगाकर रोती दिखीं सुहाना खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X