Anant Ambani और Radhika Merchant के प्री वेडिंग फंक्शन का इनविटेशन कार्ड हुआ लीक, चार दिनों तक...

Anant Ambani Radhika Merchant

Anant Ambani Radhika Merchant 2nd Pre Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के लिए एक और शानदार प्री-वेडिंग पार्टी को होस्ट कर रहे हैं। अब इस पार्टी को लेकर डिटेल्स सामने आई हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए इनविटेशन कार्ड के अनुसार, जश्न 29 मई से 1 जून के बीच साउथ फ्रांस के बीच पर एक क्रूज जहाज पर होगा। इस इनविटेशन कार्ड को देखने के बाद एक बार फिर से लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। लोग देखना चाहते हैं कि इस बार की प्री वेडिंग फेस्टिविटीज कितनी शानदार होने वाली हैं।

अनंत और राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग निमंत्रण कार्ड पर मोटे अक्षरों में "ला विटे ई अन वियाजियो" लिखा है, जिसका मतलब है 'जीवन एक यात्रा है'। इसमें आगे कहा गया है, "इन दिनों जब दोस्त एक साथ आएंगे, तो यह जीवन भर का रोमांच होगा।" इसमें यह भी बताया गया है कि प्री-वेडिंग इवेंट इटली और फ्रांस में होने वाला है।

प्री वेडिंग फंक्शन डिटेल-

29 मई: सेलिब्रेशन की शुरुआत एक शानदार लंच के साथ होगी, उसके बाद एक 'स्टारी नाइट' फंक्शन होगा जहां मेहमान वेस्टर्न फॉर्मल आउटफिट पहनेंगे।

30 मई: थीम 'रोमन हॉलिडे' है। इस दिन रोमन अंदाज में तैयार होकर मेहमान रोम का दौरा करेंगे और दिन का अंत ग्रीको-रोमन 'टोगा पार्टी' के साथ करेंगे।

31 मई: इस दिन क्रूज फेस्टिविटीज होगीं और साथ ही एक आफ्टर पार्टी भी होगी जिसका थीम 'पार्डन माई फ्रेंच' होने वाला है।

1 जून: आखिरी दिन, 'ला डोल्से वीटा' (द स्वीट लाइफ) थीम पर, पोर्टोफिनो, इटली में इटली में फेस्टिविटीज का अंत होगा।

राधिका मर्चेंट एक कस्टम ग्रेस लिंग कुटोर पीस पहनेंगी, जो एयरोस्पेस एल्युमीनियम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है, जो गैलेक्टिक प्रिंसेस की कॉन्सेप्ट से प्रेरित है। यह स्पेस-थीम वाले आउटफिट उत्सव की नया और शानदार दिखाने वाला हो सकता है।

बॉलीवुड सितारों और क्रिकेटरों सहित अंबानी परिवार के करीबी दोस्त शादी से पहले के उत्सव के लिए इटली जा रहे हैं। हाल ही में सलमान खान, एमएस धोनी, उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा को मुंबई के एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया था। वोट देने के लिए रांची लौटे एमएस धोनी ने अंदर जाने से पहले फोटोग्राफरों के सामने पोज दिए।

अनंत और राधिका की पहली प्री-वेडिंग पार्टी इस साल मार्च में गुजरात के जामनगर में आयोजित की गई थी। सितारों से सजे इस समारोह में कई बॉलीवुड ए-लिस्टर्स और शाहरुख खान, रिहाना, मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स और अमिताभ बच्चन जैसी अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां शामिल हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह जोड़ा इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंधने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X