शादी के तीन महीने बाद ही आई तलाक की नौबत? इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से मिटाए प्यार के सारे सबूत

Divya Agarwal Divorce Rumour: बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब अपने नाम करने वाली और स्प्लिट्सविला जैसे शो पब्लिसिटी पाने वाली दिव्या अग्रवाल अचानक से एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। दिव्या की एक हरकत की वजह से उनके तलाक की अफवाह उड़ने लगी हैं।
पति की सारी फोटोज डिलीट की
दिव्या अग्रवाल ने अपने पति अपूर्व पडगांवकर के साथ तलाक की अफवाहें उड़ा दी हैं। ये अफवाहें तब उड़ीं, जब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से पति अपूर्व के साथ अपनी सभी तस्वीरें हटा दीं। दिव्या की इस हरकत के बाद लोग हैरान हो गए हैं।
प्यार की सारी निशानी मिटाई
सिर्फ तीन महीने पहले अपूर्व के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी शादी और रिश्ते की सभी फोटोज हटा दिए हैं, जिससे हर कोई उनके मैरिटल स्टेटस के बारे में अटकलें लगाने लगा है। दिव्या का इंस्टाग्राम हैंडल, जो कभी अपूर्व के साथ उनकी प्रेम कहानी का सबूत हुआ करता था, उसमें अब केवल 83 पोस्ट बचे हैं, जिसमें से कपल की सभी तस्वीरें गायब हो गई हैं।
अपूर्व ने भी हटाईं कुछ फोटोज
आपको बता दें, हटाई गई तस्वीरों में उनकी शादी का एल्बम, कोजी रोमांटिक मोमेंट्स, फेस्टिविटीज और बहुत कुछ शामिल हैं। एक्ट्रेस के अकाउंट से इस तरह फोटोज गायब होना उनके फैंस के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हालांकि, अपूर्व ने दिव्या के साथ अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया से नहीं हटाई हैं लेकिन उन्होंने भी एक्ट्रेस के साथ कई तस्वीरों को हटा दिया है।
लोगों ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल
इस कपल को 24 मई को एक साथ देखा गया जहां उनसे शादी के बाद एक-दूसरे के प्रति उनकी भावनाओं के बारे में सवाल किया गया। दिव्या ने कहा कि वो शादी के बाद खुश हैं, वहीं उनके पति अपूर्व ने चुप्पी साधे रखी। कुछ रेडिट यूजर्स ने कहा कि एक्ट्रेस ने पब्लिसिटी स्टंट के लिए ऐसा किया है, जबकि कुछ लोगों ने कहा कि दिव्या एक प्रोबलमैटिक इंसान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
