KKR की जीत के बाद झूम उठा खान परिवार, पिता को गले से लगाकर रोती दिखीं सुहाना खान, देखें Video

IPL 2024 के मैच में जीत की ट्रॉफी कोलकाता नाइट राइडर्स ले जा चुकी है। केकेआर का पहले ही ओवर में दबदबा देखने को मिला था। बता दें कि शाहरुख खान और जूही चावल की इस टीम ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता है। इससे पहले टीम साल 2012 और साल 2014 में विनर बनी थी। बता दें कि इस जीत के बाद तो सितारे भी खुशी से झूम उठे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के परिवार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जीत के बाद पहले तो खान परिवार इमोशनल हो जाता है और बाद में सभी जीत का जश्न मनाते हैं।
The Adorable celebration of King Khan & Gauri Khan After Winning IPL 2024 💜🔥@iamsrk @KKRiders @KKRUniverse #ShahRukhKhan #SRHvsKKR #KKR #IPL2024 #IPL #KingKhan #IPLWinnerpic.twitter.com/6NlLETxPeX
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) May 26, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा किंग खान का वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही केकेआर टीम जीतती है शाहरुख खान सबसे पहले उठकर अपनी लेडी लक गौरी खान का माथा चूमते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। वहीं दूसरी ओर सुहाना खान भी इमोशनल हो जाती हैं। किंग खान अपनी बेटी को भी गले से लगाते हैं और उन्हें बधाई देते हैं। इस खास मौके पर पूरा खान परिवार काफी खुश नजर आता है।
ये सितारे भी आए मैच देखने
आपको बता दें कि इस आईपीएल को देखने के लिए जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव, आर्यन खान, अबराम खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, जूही चावला, जय मेहता समेत कई सितारे आए थे। वहीं केकेआर की जीत के बाद सितारों का उत्साह देखने लायक था।
Suhana saying “Are you happy?” “I’m so happy” and that hug 😭💜💜 #KKR
— z ☆ (@ilysmnojk) May 26, 2024
pic.twitter.com/uVBejJkrZ0
क्या हुआ था मैच में
दरसअल चेपॉक के मैदान में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी उनकी पूरी टीम 18.3 ओवर्स में 113 रन बनाुकर पूरी आउट हो गई थी। वहीं केकेआर ने 11वें ओवर में मुकाबले को खत्म कर 8 विकेट से जीच हासिल की थी।


Click it and Unblock the Notifications











