जान की धमकी मिलने के बाद इस एक्टर ने मांगी पुलिस सिक्योरिटी, कहा- 'ये बंद नहीं हुआ तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे'

Annu Kapoor

Annu Kapoor On Receiving Death Threat: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म 'हमारे बारह' के कलाकारों और क्रू को सोशल मीडिया पर बलात्कार और जान से मारने की धमकियां मिलने के बाद मुंबई पुलिस से सुरक्षा का देने के लिए रिक्वेस्ट की है।

निर्माताओं और कलाकारों द्वारा वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने के कुछ दिनों बाद, एक्टर ने केवल फिल्म के टीज़र के आधार पर जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की जरूरत पर प्रकाश डालने के लिए एक वीडियो शेयर किया है।

अन्नू कपूर ने कहा कि फिल्म सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण मुद्दे से पर जोर डालती है और उन्होंने लोगों से अपनी राय देने से पहले फिल्म देखने का आग्रह किया।

एक्टर ने वीडियो में कहा- "फिल्म महिला सशक्तिकरण की वकालत करती है और महिलाओं के अधिकारों के बारे में बात करती है। पहले फिल्म देखें और फिर अपना फैसला दें। लोगों को सोशल मीडिया पर अपने मन की बात कहने की आजादी है लेकिन उन्हें गाली नहीं देनी चाहिए। गाली न दें या जान से मारने की धमकी न दें हम इन चीजों से नहीं डरेंगे।"

उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस और गृह मंत्रालय से फिल्म से जुड़े हर शख्स को 'उचित सुरक्षा' देने का भी आग्रह किया।

अभिनेता ने कहा, "हमने केवल महिला सशक्तिकरण के बारे में बात करने के लिए एक मुद्दा-आधारित फिल्म बनाई है। यह बढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर बात करती है और हमारा इरादा किसी भी जाति या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।अगर आपको शांति भंग करनी है तो हम भी चुप नहीं बैठेंगे।"

24 मई को, हमारे बाराह के निर्माताओं ने अज्ञात व्यक्तियों से सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार मौत और बलात्कार की धमकियां मिलने के बाद वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में तारीफें पाने के बावजूद, यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही गलत कारणों से सुर्खियां बटोर रही है। रवि एस गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अन्नू कपूर के साथ अश्विनी कालसेकर, मनोज जोशी, अभिमन्यु सिंह, पार्थ समथान, परितोष त्रिपाठी, रोहिताश सरदार, अदिति भतपहरी और इश्लिन प्रसाद हैं। यह 7 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Read more about: hamare baarah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X