कौन है Munawar Faruqui की दूसरी बीवी? दस साल की बच्ची की मां संग किया दूसरा निकाह

munawar faruqui

Munawar Faruqui Second Wife: मुनव्वर फारुकी के दूसरी बार शादी करने की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोकप्रिय कॉमेडियन दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि मुनव्वर की शादी के रिसेप्शन में करीबी ही शामिल हुए थे।

खबर है कि मुनव्वर की शादी में केवल 100 मेहमान शामिल हुए थे, दुल्हन की ओर से 50 और दूल्हे की ओर से 50। यह भी बताया गया है कि रिसेप्शन पर किसी भी मोबाइल फोन और फोटोग्राफी की परमिशन नहीं थी। रिसेप्शन आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल में किया गया था।

कौन है मुनव्वर की दूसरी बीवी?

हालांकि कॉमेडियन की दूसरी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन जितनी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, महज़बीन मुंबई की रहने वाली एक प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने झलक दिखला जा 11 में धनश्री वर्मा के साथ मिलकर काम किया है और एक लोकप्रिय सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं।

10 साल की बच्ची की मां

महजबीन का इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल भी प्राइवेट है और उनके फॉलोवर्स की संख्या भी काफी कम है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुनव्वर की तरह महजबीन भी तलाकशुदा हैं और 10 साल की बच्ची की मां हैं। मुनव्वर और महज़बीन दोनों की यह दूसरी शादी है।

कुछ समय पहले मुनव्वर ने एक 'मिस्ट्री गर्ल' का हाथ थामे अपनी तस्वीर भी शेयर की थी, जिसने एक बार फिर कई तरह की अटकलों और अफवाहों को जन्म दे दिया था। हालांकि, उन्होंने तब किसी रिश्ते में होने से इनकार करते हुए कहा था कि वह बहुत सिंगल हैं।

मुनव्वर ने अभी तक अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी साधी हुई है। इससे पहले, बिग बॉस 17 में अपने जर्नी के दौरान, कॉमेडियन पर शो में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान और बिग बॉस के घर के बाहर नाज़िला सिताशी द्वारा बेवफाई का आरोप लगाया गया था।

Read more about: munawar faruqui
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X